Canvas
The Rush of the Heroes

VeeraAdvanced

मेरे सरकश तराने सुन के दुनिया ये समझती है

Mere Sarkash Tarane Sun Ke Duniya Ye Samajhti Hai

Sahir Ludhianvi
2 min read 11 versesRevolutionFarmersPoverty

11 verses · ~2 min

मेरे सरकश तराने सुन के दुनिया ये समझती है कि शायद मेरे दिल को इश्क़ के नग़्मों से नफ़रत है

मुझे हंगामा-ए-जंग-ओ-जदल में कैफ़ मिलता है मेरी फ़ितरत को ख़ूँरेज़ी के अफ़सानों से रग़्बत है

मेरी दुनिया में कुछ वक़’अत नहीं है रक़्स-ओ-नग़्में की मेरा महबूब नग़्मा शोर-ए-आहंग-ए-बग़ावत है

मगर ऐ काश! देखें वो मेरी पुरसोज़ रातों को मैं जब तारों पे नज़रें गाड़कर आसूँ बहाता हूँ

तसव्वुर बनके भूली वारदातें याद आती हैं तो सोज़-ओ-दर्द की शिद्दत से पहरों तिलमिलाता हूँ

कोई ख़्वाबों में ख़्वाबीदा उमंगों को जगाती है तो अपनी ज़िन्दगी को मौत के पहलू में पाता हूँ

मैं शायर हूँ मुझे फ़ितरत के नज़्ज़ारों से उल्फ़त है मेरा दिल दुश्मन-ए-नग़्मा-सराई हो नहीं सकता

मुझे इन्सानियत का दर्द भी बख़्शा है क़ुदरत ने मेरा मक़सद फ़क़त शोला नवाई हो नहीं सकता

जवाँ हूँ मैं जवानी लग़्ज़िशों का एक तूफ़ाँ है मेरी बातों में रंगे-ए-पारसाई हो नहीं सकता

मेरे सरकश तरानों की हक़ीक़त है तो इतनी है कि जब मैं देखता हूँ भूक के मारे किसानों को

ग़रीबों को, मुफ़्लिसों को, बेकसों को, बेसहारों को सिसकती नाज़नीनों को, तड़पते नौजवानों को

इति

Sahir Ludhianvi

The Poet

साहिर लुधियानवी

Sahir Ludhianvi

The Rush of the Heroes

Paired Painting

The Rush of the Heroes

This magnificent canvas captures the thunderous chaos and visceral intensity of the Kurukshetra war, a catastrophic fratricidal conflict that forms the dramatic crux of the Mahabharata. Italian artist Giampaolo Tomassetti spent years immersing himself in the sacred literature of India, translating the monumental spiritual depth and poetic scale of the Sanskrit epic into a breathtaking neoclassical visual vocabulary. Amidst a turbulent cloud of dust and flying arrows, heroic chariots charge forward with unrelenting fury, and divine weapons streak across the sky like bolts of golden light. Every figure in the composition pulses with the terrible majesty of duty, fate, and mortal struggle, reminding the viewer of the eternal dharmic dilemmas that define the human condition.

Open the viewer →