Canvas
Savitri, emblematic of ideal womanhood

KarunaAdvanced

कहीं और मिला कर मुझसे

Kahin Aur Mila Kar Mujhse

Sahir Ludhianvi
2 min read 7 versesPovertyLove

7 verses · ~2 min

ताज तेरे लिए इक मज़हर-ए-उलफत ही सही तुम को इस वादी-ए-रँगीं से अक़ीदत ही सही मेरे महबूब कहीं और मिला कर मुझसे

बज़्म-ए-शाही में ग़रीबों का गुज़र क्या मानी सब्त जिस राह पे हों सतवत-ए-शाही के निशाँ उस पे उलफत भरी रूहों का सफर क्या मानी

मेरी महबूब पस-ए-पर्दा-ए-तशरीर-ए-वफ़ा तूने सतवत के निशानों को तो देखा होता मुर्दा शाहों के मक़ाबिर से बहलने वाली, अपने तारीक़ मक़ानों को तो देखा होता

अनगिनत लोगों ने दुनिया में मुहब्बत की है कौन कहता है कि सादिक़ न थे जज़्बे उनके लेकिन उनके लिये तश्शीर का सामान नहीं क्यूँकि वो लोग भी अपनी ही तरह मुफ़लिस थे

ये इमारत-ओ-मक़ाबिर, ये फ़ासिले, ये हिसार मुतल-क़ुलहुक्म शहँशाहों की अज़्मत के सुतून दामन-ए-दहर पे उस रँग की गुलकारी है जिसमें शामिल है तेरे और मेरे अजदाद का ख़ून

मेरी महबूब! उनहें भी तो मुहब्बत होगी जिनकी सानाई ने बक़शी है इसे शक़्ल-ए-जमील उनके प्यारों के मक़ाबिर रहे बेनाम-ओ-नमूद आज तक उन पे जलाई न किसी ने क़ँदील

ये चमनज़ार ये जमुना का किनारा, ये महल ये मुनक़्कश दर-ओ-दीवार, ये महराब ये ताक़ इक शहँशाह ने दौलत का सहारा ले कर हम ग़रीबों की मुहब्बत का उड़ाया है मज़ाक़ मेरे महबूब कहीं और मिला कर मुझसे

इति

Sahir Ludhianvi

The Poet

साहिर लुधियानवी

Sahir Ludhianvi

Savitri, emblematic of ideal womanhood

Paired Painting

Savitri, emblematic of ideal womanhood

This profound chromolithograph captures one of the most poignant tales of love, devotion, and triumph over mortality from the Mahabharata. Princess Savitri sits in deep anguish upon the forest floor, cradling the lifeless body of her beloved husband Satyavan. Standing before her with towering dignity is Yama, the lord of justice and death, draped in radiant crimson and crowned with celestial majesty, holding his formidable mace. His attendants peer from the shadowy thicket behind him, witnessing an extraordinary confrontation where mortal fidelity challenges the absolute laws of destiny. Savitri refuses to yield to despair, and through her unwavering wisdom, eloquence, and absolute devotion, she ultimately compels Yama to restore her husband to life. Created in association with the pioneering Calcutta Art Studio, this work represents a pivotal moment in Indian visual culture, where sacred mythology was made accessible to the public through advanced printmaking, fostering a deeply resonant sense of national heritage and spiritual endurance.

Open the viewer →