№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Forsaken

Karuna

ख़ुद्दारियों के ख़ून को अरज़ां न कर सके

Khuddariyon Ke Khoon Ko Arzan Na Kar Sake

Sahir Ludhianvi
1 min read 6 versesखुद्दारीself-respectग़ज़ल

6 verses · ~1 min

ख़ुद्दारियों के ख़ून को अरज़ाँ न कर सके हम अपने जौहरों को नुमायाँ न कर सके

होकर ख़राब-ए-मय तेरे ग़म तो भुला दिये लेकिन ग़म-ए-हयात का दरमाँ न कर सके

टूटा तलिस्म-ए-अहद-ए-मोहब्बत कुछ इस तरह फिर आरज़ू की शमा फ़ुरेज़ाँ न कर सके

हर शय क़रीब आ के कशिश अपनी खो गई वो भी इलाज-ए-शौक़-ए-गुरेज़ाँ न कर सके

किस दरजा दिल-शिकन थे मोहब्बत के हादसे हम ज़िन्दगी में फिर कोई अरमाँ न कर सके

मायूसियों ने छीन लिये दिल के वल-वले वो भी निशात-ए-रूह का सामाँ न कर सके

इति

Sahir Ludhianvi

The Poet

साहिर लुधियानवी

Sahir Ludhianvi

Forsaken

Paired Painting

Forsaken

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Khuddariyon Ke Khoon Ko Arzan Na Kar Sake carries.