
इस तरह तो
Is Tarah To
Balswaroop Rahi
7 verses · ~17 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Shanta
Akele Pedon Ka Toofan
Vijaydev Narayan Sahi1 verses · ~1 min
फिर तेजी से तूफ़ान का झोंका आया और सड़क के किनारे खड़े सिर्फ एक पेड़ को हिला गया शेष पेड़ गुमसुम देखते रहे उनमें कोई हरकत नहीं हुई। जब एक पेड़ झूम-झूम कर निढाल हो गया पत्तियाँ गिर गयीं टहनियाँ टूट गयीं तना ऐंचा हो गया तब हवा आगे बढ़ी उसने सड़क के किनारे दूसरे पेड़ को हिलाया शेष पेड़ गुमसुम देखते रहे उनमें कोई हरकत नहीं हुई। इस नगर में लोग या तो पागलों की तरह उत्तेजित होते हैं या दुबक कर गुमसुम हो जाते हैं। जब वे गुमसुम होते हैं तब अकेले होते हैं लेकिन जब उत्तेजित होते हैं तब और भी अकेले हो जाते हैं।
इति

Paired Painting
Doll Series
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Akele Pedon Ka Toofan carries.