№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Kaikeyi and Manthara

Shanta

समाधि

Samadhi

Geet Chaturvedi
1 min read 4 versesइतिहासhistoryचुप्पी

4 verses · ~1 min

मेरे भीतर समाधिस्थ हैं सत्रह के नारे सैंतालिस की त्रासदी पचहत्तर की चुप्पियां और नब्बे के उदार प्रहार घूंघट काढ़े कुछ औरतें आती हैं और मेरे आगे दिया बाल जाती हैं

गहरी नींद में डूबा एक समाज जागने का स्वप्न देखते हुए कुनमुनाता है

गरमी की दुपहरी बिजली कट गई है एक विचारधारा पैताने बैठ उसे पंखा झलती है

न नींद टूटती है न भरम टूटते हैं

इति

Geet Chaturvedi

The Poet

गीत चतुर्वेदी

Geet Chaturvedi

Kaikeyi and Manthara

Paired Painting

Kaikeyi and Manthara

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Samadhi carries.