№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Princess Giving Golden Earring to Brahman Boy

Karuna

अख़बारवाला

Akhbarwala

Raghuvir Sahay
1 min read 4 versesयथार्थrealityगरीबी

4 verses · ~1 min

धधकती धूप में रामू खड़ा है खड़ा भुलभुल में बदलता पाँव रह रह बेचता अख़बार जिसमें बड़े सौदे हो रहे हैं ।

एक प्रति पर पाँच पैसे कमीशन है, और कम पर भी उसे वह बेच सकता है अगर हम तरस खायें, पाँच रूपये दें अगर ख़ैरात वह ले ले ।

लगी पूँजी हमारी है छपाई-कल हमारी है ख़बर हमको पता है, हमारा आतंक है, हमने बनाई है यहाँ चलती सड़क पर इस ख़बर को हम ख़रीदें क्यो? कमाई पाँच दस अख़बार भर की क्यों न जाने दें?

वहाँ जब छाँह में रामू दुआएँ दे रहा होगा ख़बर वातानुकूलित कक्ष में तय कर रही होगी करेगी कौन रामू के तले की भूमि पर कब्ज़ा ।

इति

Raghuvir Sahay

The Poet

रघुवीर सहाय

Raghuvir Sahay

Princess Giving Golden Earring to Brahman Boy

Paired Painting

Princess Giving Golden Earring to Brahman Boy

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Akhbarwala carries.