Canvas
Krishna and Arjuna on the Chariot

KarunaAdvanced

भैंसागाड़ी

Bhaisagadi

Bhagwati Charan Verma
3 min read 3 versesPovertyExploitationFarmers

3 verses · ~3 min

चरमर- चरमर- चूँ- चरर- मरर जा रही चली भैंसागाड़ी! गति के पागलपन से प्रेरित चलती रहती संसृति महान; सागर पर चलते हैं जहाज , अंबर पर चलते वायुयान . भूतल के कोने-कोने में रेलों-ट्रामों का जाल बिछा , हैं दौड़ रही मोटर-बसें लेकर मानव का वृहत ज्ञान! पर इस प्रदेश में जहाँ नहीं उच्छ्वास,भावनाएँ चाहे , वे भूखे अधखाये किसान, भर रहे जहाँ सूनी आहें . नंगे बच्चे, चिथरे पहने, माताएँ जर्जर डोल रही , है जहाँ विवशता नृत्य कर रही,धूल उड़ाती हैं राहें! बीते युग की परछाहीं सी,बीते युग का इतिहास लिये, 'कल'के उन तंद्रिल सपनों में 'अब'का निर्दय उपहास लिये, गति में किन सदियों की जड़ता,मन में किस स्थिरता की ममता अपनी जर्जर सी छाती में, अपना जर्जर विश्वास लिये! भर-भरकर फिर मिटने का स्वर,कँप-कँप उठते जिसके स्तर-स्तर हिलती-डुलती,हँफती-कंपती,कुछ रुक-रुककर,कुछ सिहर-सिहर , चरमर- चरमर- चूँ- चरर- मरर जा रही चली भैंसागाड़ी!

उस ओर क्षितिज के कुछ आगे, कुल पाँच कोस की दूरी पर, भू की छाती पर फोड़ों-से हैं, उठे हुए कुछ कच्चे घर! मैं कहता हूँ खंडहर उसको, पर वे कहते हैं उसे ग्राम , पशु बनकर नर पिस रहे जहाँ, नारियाँ जन रहीं हैं गुलाम , पैदा होना फिर मर जाना,बस यह लोगों का एक काम! था वहीं कटा दो दिन पहले गेंहूँ का छोटा एक खेत! तुम सुख-सुषमा के लाल, तुम्हारा है विशाल वैभव-विवेक, तुमने देखी है मान-भरी उच्छृंखल सुन्दरियाँ अनेक , तुम भरे-पुरे,तुम हृष्ट-पुष्ट ,ओ तुम समर्थ कर्ता-हर्ता, तुमने देखा है क्या बोलो ,हिलता-डुलता कंकाल एक? वह था उसका ही खेत,जिसे उसने उन पिछले चार माह, अपने शोणित को सुखा-सुखा,भर-भरकर अपनी विवश आह, तैयार किया था और घर में थी रही रुग्ण पत्नी कराह! उसके वे बच्चे तीन, जिन्हें माँ-बाप का मिला प्यार न था, थे क्षुधाग्रस्त बिलबिला रहे मानों वे मोरी के कीड़े , वे निपट घिनौने, महापतित, बौने, कुरूप टेढ़े-मेढे! उसका कुटुंब था भरा-पुरा आहों से, हाहाकारों से , फाको से लड़-लड़कर प्रतिदिन घुट-घुटकर अत्याचारों से . तैयार किया था उसने ही अपना छोटा-सा एक खेत! बीबी बच्चों से छीन, बीन दाना-दाना, अपने में भर, भूखे तड़पें या मरें, भरों का तो भरना है उसको घर , धन की दानवता से पीड़ित कुछ फटा हुआ,कुछ कर्कश स्वर , चरमर- चरमर- चूँ- चरर- मरर जा रही चली भैंसागाड़ी!

है बीस कोस पर एक नगर,उस एक नगर में एक हाट, जिसमें मानव की दानवता फैलाये है निज राज-पाट; साहूकारों का भेष धरे है जहाँ चोर औ' गिरहकाट, है अभिशापों से घिरा जहाँ पशुता का कलुषित ठाट-बाट. चांदी के टुकड़ों को लेने,प्रतिदिन पिसकर,भूखों मरकर , भैंसागाड़ी पर लदा हुआ, जा रहा चला मानव जर्जर, है उसे चुकाना सूद,कर्ज है उसे चुकाना अपना कर, जितना खाली है उसका घर उतना खाली उसका अंतर . औ' कठिन भूख की जलन लिये नर बैठा है बनकर पत्थर, पीछे है पशुता का खंडहर , दानवता का सामने नगर , चरमर- चरमर- चूँ- चरर- मरर जा रही चली भैंसागाड़ी!

इति

Bhagwati Charan Verma

The Poet

भगवतीचरण वर्मा

Bhagwati Charan Verma

1903 · 1981

Bhagwati Charan Verma stands as a giant in modern Hindi literature, possessing a rare ability to blend philosophical inquiry with compelling storytelling. Born in 1903 in Safipur, Uttar Pradesh, he initially practiced law before dedicating his life entirely to letters. His 1934 novel Chitralekha remains a landmark achievement, framing the eternal debate between sin and virtue through a highly sophisticated historical narrative that completely captivated readers and filmmakers alike. However, his poetic contributions were equally vital to the Hindi literary renaissance. Verma wrote verse that was deeply reflective and grounded in the shifting socio-economic realities of his time. He was honored with the Sahitya Akademi Award in 1961 for his epic work Bhoole Bisre Chitra and received the Padma Bhushan in 1971. He even served as a nominated member of the Rajya Sabha. Verma died in 1981, leaving a legacy of literature that elegantly mapped the moral ambiguities of the human heart while maintaining absolute narrative clarity.

Krishna and Arjuna on the Chariot

Paired Painting

Krishna and Arjuna on the Chariot

This breathtaking artwork captures one of the most sacred moments in spiritual history, set upon the windswept plains of Kurukshetra. Lord Krishna, holding the reins of destiny as the divine charioteer, guides Arjuna into the monumental battle of righteousness. Every detail, from the gleaming golden chariot adorned with celestial motifs to the powerful white steeds kicking up dust, evokes the profound atmosphere of the Bhagavad Gita. The artist dedicated twelve years of deep study to the Mahabharata, translating ancient Sanskrit verses into a vivid, reverent visual language that speaks across cultures.

Open the viewer →