№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
River Landscape with Boats

Shanta

हरी घाटी

Hari Ghati

Poornima Varman
1 min read 1 versesघाटीनदीवर्षा

1 verses · ~1 min

फिर नदी की बात सुन कर चहचहाने लग गई है यह हरी घाटी हवा से बात कर के लहलहाने लग गई है झर रहे झरने हँसी के उड़ रहे तूफ़ान में स्वर रेशमी दुकूल जैसे बादलों के चीर नभ पर और धरती रातरानी को सजाने लग गई है यह हरी घाटी हवा से बात कर के महमहाने लग गई है गाड़ कर पेड़ों के झंडे बज रहे वर्षा के मादल आँजती वातायनों की चितवनों में सांझ काजल और बूँदों की मधुर आहट रिझाने लग गई है यह हरी घाटी हवा से बात कर के गुनगुनाने लग गई है

इति

Poornima Varman

The Poet

पूर्णिमा वर्मन

Poornima Varman

River Landscape with Boats

Paired Painting

River Landscape with Boats

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Hari Ghati carries.