Canvas
Karna Lifting the Chariot Wheel

KarunaIntermediate

योद्धा का विषाद

Yoddha Ka Vishad

Pratibha Saxena
2 min read 5 versesDespairLife

5 verses · ~2 min

जो व्यर्थ लाद कर घूम रही धर दूँ सारा बोझा उतार!

ये गीता और महाभारत सुन लेंगे थोड़ी देर बाद यह महासमर की भूमि जान ले योद्धा के मन का विषाद! मानव के संबंधों के सहज,विकृत कैसे अनगिन स्वरूप, जीवन के कितने रंग, वृत्तियाँ दोष और गुण समाहार!

नारी के लिये जहाँ संभव ही नहीं कि मानव रहे सहज केवल वर्जना, और एकाँगी आदर्शों का भार दुसह! कुठ दूर अकेले चलें कि, अपने निर्णय के पल और टलें चाहों की अँतिम खेप मित्र, इस तट पर ही जाऊँ उतार!

कुछ पीछे मुड़ कर लूँ निहार कैसे थे वे रिश्ते नाते! सब धूल झाड़ कर साफ़ स्वच्छ पहले सँवार लूँ दर्पण में! इन मोड़ों पर तो ओट सभी आँखों से होता वैसे भी यादों की लाठी टेक जाँच लें किये-धरे को एक बार!

कुछ मीत और कोई अपने, रह गये आज केवल सपने जो दूर गये दर्शन कर लूँ नयनों में उनकी छवियाँ भर! कुछ पछतावे कुछ क्षमा-दान जो शेष रहे पूरे कर लूँ, फिर सहज प्रसन्न मुक्त मन से नाविक से कह दूँ चलो पार!!

इति

Pratibha Saxena

The Poet

प्रतिभा सक्सेना

Pratibha Saxena

Karna Lifting the Chariot Wheel

Paired Painting

Karna Lifting the Chariot Wheel

The artwork portrays Karna, the tragic hero of the Mahabharata and the first son of Kunti and Surya, caught in the devastating moment of the Kurukshetra war when his chariot wheel sinks into the earth. Abandoned by fortune and bound by a curse, Karna pauses to extract the heavy wheel, offering a vulnerable yet defiant target to his archrival Arjuna. This painting captures the immense physical strength and the deeper emotional turmoil of a noble warrior standing resolute against the relentless tide of fate.

Open the viewer →