
8 verses · ~2 min
अब तो महाभारत व्यतीत हुआ! छोड़ गया और भी अकेली जो समझा धोखा था, बची सिर्फ़ थकन और पछतावे भरा मन . झूठ औऱ सच तुम्हें अर्पण! कहाँ ले जाऊँ पर अरण्य-मन.
बदल गया सारा कुछ, आँख खोल देखती हूँ यत्र-तत्र, शून्य सा बड़ा विचित्र! अंतर का घट रीतता गया. ज़िन्दगी का दाँव हर बार कुछ और तिक्त कर गया जाते जाते पे महाभारत, सारे ही अर्थों को बदल गया
द्रौपदी और भी अकेली है, अपने किसी निविड़ एकान्त में . सूर्य-पुत्र दोष सिर्फ़ मेरा था, कर्ण, क्षमा, व्यर्थ रोष मेरा था . एक भूल ज़िन्दगी भर फली बार बार मैं गई छली.
सभी बंधु बाँट लें . पर कहाँ? प्रथम कौन्तेय, तुम्हीं सर्व प्रथम मेरे थे . सारे भ्रम टूट गये, जीवन से सारे मान झूठ गये सारी व्यवस्था को, झूठ अन्याय, सदा घेरे थे
रहीं जहाँ सदा दुरभिसंधियाँ, देव का प्रसाद कलंकित हुआ . सूर्यपुत्र और अग्नि संभवा व्यर्थ गई रूप-अनुरूपता . पा न सके पूर्णता! बार-बार चुभी एक फाँस सी युद्ध हेतु अस्त्र मात्र रह गये चिन्गियाँ बिखेर ताप झेलते बार-बार जो कि टकरा गये .
और हर बार हुई वंचना. प्राप्य जो रहा, वही नहीं मिला. शूल सा चुभा कहीं करक रहा सिर्फ़ आक्रोश-रोष ही जिया! अवश क्रोध और विफल कामना अग्नि संभवा सुलगती रही सूर्यपुत्र ने सदा तिमिर पिया
द्रौपदी और भी अकेली है, कितनी भूलों का, अपराधों का बोझ लिये कितने अपमानों के दंश सहे, किसके काँधे सिर धरे, सभी शामिल थे? कितना और झेले और कुछ न कहे!
कृष्ण, एक तुम ही निस्संग रहे, शक्ति यही, भक्ति कहो भले विरक्ति कहो, मोह कहो द्रोह कहो, एक आसरा कहो या चाहे अनुरक्ति कहो रहो छाँह दिये एक मात्र परितृप्ति रहो, बस सुनो तुम . और डूब जाये तुम्हीं में अरण्य मन!
इति
The Poet
प्रतिभा सक्सेना
Pratibha Saxena
Dr. Pratibha Saxena holds a distinct and vital place in contemporary Hindi literature. Her work connects the rigorous intellectual demands of academia with the sensitive realities of human relationships. Born on February 9, 1938, in Madhya Pradesh, her life path took her from the lecture halls of Kanpur, where she worked as an educator, to a diasporic existence in the United States. This geographical shift is highly visible in her diverse literary output, which includes poetry, short stories, and satire. In collections like Uttar Katha and Seema Ke Bandhan, she examines the modern domestic sphere. She highlights the subtle constraints placed upon women and the shifting dynamics of family life with deep psychological insight. Her language carries a quiet and confident thoughtfulness that never shouts but still commands complete attention. Saxena has spent decades enriching Hindi literature, demonstrating that a writer can remain deeply rooted in their native culture while living far from home.

Paired Painting
Draupadi and Krishna at Kurukshetra
This profound canvas portrays the devastating aftermath of the epic Mahabharata war on the blood soaked fields of Kurukshetra. Amidst the swirling smoke and fallen warriors, Lord Krishna stands with a sublime and melancholic grace, holding a sword while embodying the detached witness of cosmic duty. Nearby, a grieving and wounded Draupadi is supported by companions, her anguish a poignant reminder of the heavy human cost of vengeance and righteousness. The artist captures both the divine stillness of the Lord and the profound sorrow of the queen, creating a timeless meditation on duty, grief, and the eternal wheel of karma.
Open the viewer →


