№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Vyasa Dictating the Mahabharata to Ganesha

Veera

समर-शेष

Samar-Shesh

Pratibha Saxena
4 min read 7 versesभाषाlanguageशब्द

7 verses · ~4 min

कुछ नहीं है मेरे पास इनके सिवा, मत छीनो मुझसे ये शब्द! धरोहर है पीढ़ियों की . शताब्दियों की, सहस्राब्दियों की. बहुत कुछ खो चुकी हैं आनेवाली पीढ़ियाँ, अब ग्रहण करने दो मुक्त मन यह दाय!

उन्हें अतीत से मत काटो कि उस निरंतरता से बिखर वर्तमान का अनिश्चित खंड-भर रह जाएँ! हम हम नहीं रहेंगे . अपनी भाषा से कट कर अतीत के सारे रागों से, अपनी पहचान से दूर हो कर!

मत वंचित करों उन शब्दों से . जिनका खोना हमारी व्याप्ति को ग्रस ले और कुछ नहीं बचता है यहाँ बस गूँज जाते हैं यही शब्द सारे भाव समेटे उर- तंत्र को झंकृत करते

भाषा, जोड़ती है अतीत को वर्तमान से व्यक्ति को व्यक्ति से, अंतः को बाह्य से, काल की अनादि धारा से, खंड को सान्त को अखण्ड-अनन्त करती हुई . जीवन रस से आपूर्ण करती, प्रातःसूर्य सी ऊर्जा से प्लावित कर मन का आकाश दीप्त कर बीते हुए बोधों से!

वे दुरूह नहीं हैं. एक जीवन्त लोक है शब्दों का . शताब्दियों पहले इन्हीं ध्वनियों के सहारे, सारे अर्थ अपने में समेटे यही तरंगें उनके मन में उठी होंगी, अतीत के उन मनीषियों से जुड़ जाता है मन. इन शब्दों के अंकनों में समा जाती है सुन्दरतम अनुभूतियाँ!

मात्र शब्द नहीं निषाद, क्रौंच और भी बहुत सारे, ये दृष्य हैं . मानस में आदि कवि को उदित करते . जटा- कटाह,नवीन-मेघ- मंडली, विलोल-वीचि-वल्लरी महाप्रतापी लंकेश्वर की साकार कल्पनाएँ! 'अमर्त्य वीर पुत्र को प्रशस्त पुण्य पंथ पर चलने को पुकारते जयशंकर 'प्रसाद' नीर भरी दुख की बदली महादेवी की रूपायित करुणा मेरे नगपति! मेरे विशाल दिनकर का आवेग मानस को हिलोरें देता, और नहीं तो जो तटस्थ है समय, लिखेगा उनका भी अपराध क्योंकि समर शेष है . बहुत समर्थ हैं ये शब्द, प्राणवंत और मुखर! अंकित होने दो हर पटल पर चिर-रुचिर जीवन्त भाषा में!

भाषा नहीं ध्वनित काल है यह, जो पुलक भर देता है मानस में, अलभ्य मनोभूमियों तक पहुँचा कर सेतु बन कर दूरस्थ काल-क्रमों के बीच और अखंड हो जाते हैं हम! कवियों के उद्धरण.

इति

Pratibha Saxena

The Poet

प्रतिभा सक्सेना

Pratibha Saxena

Vyasa Dictating the Mahabharata to Ganesha

Paired Painting

Vyasa Dictating the Mahabharata to Ganesha

This deeply revered scene captures a pivotal moment in sacred Hindu literature, where the venerable sage Vyasa dictates his monumental epic, the Mahabharata, to Lord Ganesha, the remover of obstacles. According to tradition, Vyasa sought a scribe of unmatched intellect to capture the fast flowing stream of his cosmic poetry, invoking Ganesha with the condition that the deity's pen must never stop moving. In response, Ganesha set the profound counter condition that Vyasa must not pause without understanding every single verse, creating a magnificent intellectual dialogue between human wisdom and divine grace. The artwork immortalizes this spiritual collaboration under the shade of a sacred tree, with Ganesha expertly wielding his broken tusk as a pen to record the eternal narrative.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Samar-Shesh carries.