Canvas
Mother and Child

ShantaIntermediate

देखो न...

Dekho Na...

Pratibha Saxena
1 min read 1 versesChildrenHomeMoon

1 verses · ~1 min

दो-चार यूनिफ़ार्मवाले भूरे स्वेटर बिखरे हैं, मोज़े उतारे हुए इधर-उधर डाल गए, जिसे जहाँ जगह मिली, बच्चों के फेंके हुए कपड़े ये मैले हैं! कोने में सिमटे थे कुछ रुमाल चुन्नियाँ भी नटखट झोंके हवा से सब उछाल गए बादल के टुकड़े ये जहाँ-तहाँ फैले हैं! खेल-खेल खाते रहे, उछल-कूद पूरे में हल्ला मचाते रहे दूध-भात छींट सारे नीले गलीचे पर! चाँदी की थाली में बैंगन की सब्ज़ी छुई भी नहीं, जैसी की तैसी पड़ी है वहीं की वहीं! चाँद आज पूरा है! फैले उजास में उतावले हो भाग गए छुपा-छुपी खेलने को, छोड़-छाड़ यों ही सब! बच्चे मनमाने कुछ पूछा-बताया नहीं! घर में साँझ-बाती कर, अम्माँ गईं थीं उधर दीप धरने के लिए तुलसी के चौरे पर! दूध-भात बिखरा, उछाले हुए कपड़े और छौंके हुए बैंगन धरी चमकदार थाली का पूरा परिदृश्य चित्रलिखित-सा सामने पा देखतीं अवाक् खड़ी, और यहाँ कोई नहीं!

इति

Pratibha Saxena

The Poet

प्रतिभा सक्सेना

Pratibha Saxena

Mother and Child

Paired Painting

Mother and Child

In this tender masterpiece, Raja Ravi Varma invites us into a quiet moment of domestic serenity. The painting beautifully illustrates the grace of the Nair woman, draped in the traditional Kerala mundu and neriyathu, as she holds her infant with profound maternal devotion. Beside them, a faithful companion watches over the pair, grounded in a dimly lit room that emphasizes the luminescence of the mother's skin and the purity of her white garment. Varma, with his signature blend of European academic technique and Indian cultural sensibility, captures not just a fleeting moment, but the timeless bond of motherhood that transcends all borders.

Open the viewer →