
घर की याद
Ghar Ki Yaad
Bhawani Prasad Mishra
50 verses · ~110 lines · 6 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

10 verses · ~1 min
बेसन की सोंधी रोटी पर खट्टी चटनी जैसी माँ
याद आती है चौका-बासन चिमटा फुकनी जैसी माँ
बाँस की खुर्री खाट के ऊपर हर आहट पर कान धरे
आधी सोई आधी जागी थकी दोपहरी जैसी माँ
चिड़ियों के चहकार में गूंजे राधा-मोहन अली-अली
मुर्ग़े की आवाज़ से खुलती घर की कुंडी जैसी माँ
बिवी, बेटी, बहन, पड़ोसन थोड़ी थोड़ी सी सब में
दिन भर इक रस्सी के ऊपर चलती नटनी जैसी माँ
बाँट के अपना चेहरा, माथा, आँखें जाने कहाँ गई
फटे पुराने इक अलबम में चंचल लड़की जैसी माँ
इति

Paired Painting
Woman with Fruit Plate
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Besan Ki Sondhi Roti Par carries.