
10 verses · ~2 min
आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे? आज से दो प्रेम योगी, अब वियोगी ही रहेंगे! आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?
सत्य हो यदि, कल्प की भी कल्पना कर, धीर बांधूँ, किन्तु कैसे व्यर्थ की आशा लिये, यह योग साधूँ! जानता हूँ, अब न हम तुम मिल सकेंगे! आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?
आयेगा मधुमास फिर भी, आयेगी श्यामल घटा घिर, आँख भर कर देख लो अब, मैं न आऊँगा कभी फिर! प्राण तन से बिछुड़ कर कैसे रहेंगे! आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?
अब न रोना, व्यर्थ होगा, हर घड़ी आँसू बहाना, आज से अपने वियोगी, हृदय को हँसना सिखाना, अब न हँसने के लिये, हम तुम मिलेंगे! आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?
आज से हम तुम गिनेंगे एक ही नभ के सितारे दूर होंगे पर सदा को, ज्यों नदी के दो किनारे सिन्धुतट पर भी न दो जो मिल सकेंगे! आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?
तट नदी के, भग्न उर के, दो विभागों के सदृश हैं, चीर जिनको, विश्व की गति बह रही है, वे विवश है! आज अथइति पर न पथ में, मिल सकेंगे! आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?
यदि मुझे उस पार का भी मिलन का विश्वास होता, सच कहूँगा, न मैं असहाय या निरुपाय होता, किन्तु क्या अब स्वप्न में भी मिल सकेंगे? आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?
आज तक हुआ सच स्वप्न, जिसने स्वप्न देखा? कल्पना के मृदुल कर से मिटी किसकी भाग्यरेखा? अब कहाँ सम्भव कि हम फिर मिल सकेंगे! आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?
आह! अन्तिम रात वह, बैठी रहीं तुम पास मेरे, शीश कांधे पर धरे, घन कुन्तलों से गात घेरे, क्षीण स्वर में कहा था, "अब कब मिलेंगे?" आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?
"कब मिलेंगे", पूछ्ता मैं, विश्व से जब विरह कातर, "कब मिलेंगे", गूँजते प्रतिध्वनिनिनादित व्योम सागर, "कब मिलेंगे", प्रश्न उत्तर "कब मिलेंगे"! आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?
इति
The Poet
नरेन्द्र शर्मा
Narendra Sharma
1913 · 1989
Pandit Narendra Sharma occupied a brilliant intersection between high classical literature and mass broadcast media. Born in 1913 in the Bulandshahr district of Uttar Pradesh, he evolved through the Chhayavaad romantic era to become a vital voice in the progressive poetry movement. He possessed a profound understanding of classical Sanskrit aesthetics, which he elegantly adapted for the modern Hindi audience. Beyond his distinguished poetry collections like Pravasi Ke Geet, he was a foundational architect of Vividh Bharati, shaping the auditory landscape of Indian radio for decades. Furthermore, he brought immense literary dignity to Indian cinema, penning immortal lyrics including the title track of Satyam Shivam Sundaram. He passed away in 1989, leaving behind a legacy defined by cultural stewardship. He was a poet who ensured that the classical soul of the Hindi language thrived seamlessly within the machinery of modern entertainment.

Paired Painting
Urvashi Abandons Pururavas
This profound work captures a heartbreaking moment of separation between the celestial nymph Urvashi and her earthly lover, King Pururavas. Rooted in the timeless Vedic legends, the painting depicts the inevitable tragedy of their union: Urvashi, a being of the heavens, must return to her domain, leaving the mortal king to reach out in a gesture of desperate longing. Raja Ravi Varma masterfully uses light and shadow to contrast the ethereal, floating grace of Urvashi with the grounded, fervent devotion of Pururavas. It is a visual meditation on the divide between the mortal realm and the divine, rendered with the profound sensitivity that defined the Indian Renaissance in art.
Open the viewer →


