
KarunaBeginner
साथ चलते आ रहे हैं पास आ सकते नहीं
Sath Chalte Aa Rahe Hain Paas Aa Sakte Nahi
Bashir Badr9 verses · ~1 min
साथ चलते आ रहे हैं पास आ सकते नहीं इक नदी के दो किनारों को मिला सकते नहीं
देने वाले ने दिया सब कुछ अजब अंदाज से सामने दुनिया पड़ी है और उठा सकते नहीं
इस की भी मजबूरियाँ हैं, मेरी भी मजबूरियाँ हैं रोज मिलते हैं मगर घर में बता सकते नहीं
आदमी क्या है गुजरते वक्त की तसवीर है जाने वाले को सदा देकर बुला सकते नहीं
किस ने किस का नाम ईंट पे लिखा है खून से इश्तिहारों से ये दीवारें छुपा सकते नहीं
उस की यादों से महकने लगता है सारा बदन प्यार की खुशबू को सीने में छुपा सकते नहीं
राज जब सीने से बाहर हो गया अपना कहाँ रेत पे बिखरे हुए आँसू उठा सकते नहीं
शहर में रहते हुए हमको जमाना हो गया कौन रहता है कहाँ कुछ भी बता सकते नहीं
पत्थरों के बर्तनों में आँसू को क्या रखें फूल को लफ्जों के गमलों में खिला सकते नहीं
इति

Paired Painting
Stolen Interview
This intimate masterwork captures a moment of quiet, stolen connection that resonates across time. Raja Ravi Varma, a visionary who bridged the gap between Western academic technique and the delicate soul of Indian domesticity, here portrays a scene of restrained longing. A woman, draped in a graceful saree, examines a delicate flower, her gaze cast downward in a contemplative gesture that shields her inner world, while a gentleman waits nearby, his posture suggesting a blend of patience, devotion, and perhaps the bittersweet ache of a forbidden or secret conversation. The soft lighting and the monumental column between them serve to amplify the stillness of the atmosphere, making the viewer feel as though they have happened upon a fleeting secret preserved in oil and pigment.
Open the viewer →


