№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Benares, the banks of the Ganges

Shanta

शायद कोहरे में न भी दीखे

Shayad Kohre Mein Na Bhi Dikhe

Nagarjun
1 min read 3 versesसूरजsunकोहरा

3 verses · ~1 min

वो गया वो गया बिल्कुल ही चला गया पहाड़ की ओट में

लाल-लाल गोला सूरज का शायद सुबह-सुबह दीख जाए पूरब में शायद कोहरे में न भी दीखे! फ़िलहाल वो डूबता-डूबता दीख गया! दिनान्त का आरक्त भास्कर जेठ के उजले पाख की नौवीं साँझ पसारेगी अपना आँचल अभी-अभी हिम्मत न होगी तमिस्रा को धरती पर झाँकने की! सहमी-सहमी-सी वो प्रतीक्षा करेगी उधर, उस ओर खण्डहर की ओट में! जी हाँ, परित्यक्त राजधानी के खण्डहरोंवाले उन उदास झुरमुटों में तमिस्रा करेगी इन्तज़ार दो बजे रात तक यानि तिथिक्रम के हिसाब से, आधी धुली चाँदनी तब तक खिली रहेगी फिर, तमिस्रा का नम्बर आएगा! यानि अन्धकार का!

1984 में रचित

इति

Nagarjun

The Poet

नागार्जुन

Nagarjun

Benares, the banks of the Ganges

Paired Painting

Benares, the banks of the Ganges

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Shayad Kohre Mein Na Bhi Dikhe carries.