№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Vishnu on Garuda

Adbhuta

ये वृक्षों में उगे परिन्दे

Ye Vrikshon Mein Uge Parinde

Makhanlal Chaturvedi
2 min read 8 versesवृक्षtreesपरिन्दे

8 verses · ~2 min

ये वृक्षों में उगे परिन्दे पंखुड़ि-पंखुड़ि पंख लिये अग जग में अपनी सुगन्धित का दूर-पास विस्तार किये।

झाँक रहे हैं नभ में किसको फिर अनगिनती पाँखों से जो न झाँक पाया संसृति-पथ कोटि-कोटि निज आँखों से।

श्याम धरा, हरि पीली डाली हरी मूठ कस डाली कली-कली बेचैन हो गई झाँक उठी क्या लाली!

आकर्षण को छोड़ उठे ये नभ के हरे प्रवासी सूर्य-किरण सहलाने दौड़ी हवा हो गई दासी।

बाँध दिये ये मुकुट कली मिस कहा-धन्य हो यात्री! धन्य डाल नत गात्री। पर होनी सुनती थी चुप-चुप विधि -विधान का लेखा! उसका ही था फूल हरी थी, उसी भूमि की रेखा।

धूल-धूल हो गया फूल गिर गये इरादे भू पर युद्ध समाप्त, प्रकृति के ये गिर आये प्यादे भू पर।

हो कल्याण गगन पर- मन पर हो, मधुवाही गन्ध हरी-हरी ऊँचे उठने की बढ़ती रहे सुगन्ध!

पर ज़मीन पर पैर रहेंगे प्राप्ति रहेगी भू पर ऊपर होगी कीर्ति-कलापिनि मूर्त्ति रहेगी भू पर।।

इति

Makhanlal Chaturvedi

The Poet

माखनलाल चतुर्वेदी

Makhanlal Chaturvedi

Vishnu on Garuda

Paired Painting

Vishnu on Garuda

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ye Vrikshon Mein Uge Parinde carries.