Canvas
Surya

AdbhutaAdvanced

ये प्रकाश ने फैलाये हैं

Ye Prakash Ne Phailaye Hain

Makhanlal Chaturvedi
2 min read 6 versesLightDarknessFaith

6 verses · ~2 min

ये प्रकाश ने फैलाये हैं पैर, देख कर ख़ाली में अन्धकार का अमित कोष भर आया फैली व्याली में

ख़ाली में उनका निवास है, हँसते हैं, मुसकाता हूँ मैं ख़ाली में कितने खुलते हो, आँखें भर-भर लाता हूँ मैं इतने निकट दीख पड़ते हो वन्दन के, बह जाता हूँ मैं संध्या को समझाता हूँ मैं, ऊषा में अकुलाता हूँ मैं चमकीले अंगूर भर दिये दूर गगन की थाली में ये प्रकाश ने फैलाये हैं पैर, देख कर ख़ाली में।।

पत्र-पत्र पर, पुष्प-पुष्प पर कैसे राज रहे हो तुम नदियों की बहती धारा पर स्थिर कि विराज रहे हो तुम चिड़ियाँ फुदकीं, कलियाँ चटकीं, फूल झरे हैं, हारे हैं पर शाखाओं के आँचल भी भरे-भरे हैं, प्यारे हैं।

तुम कहते हो यह मैंने शृंगार किया दीवाली में।। ये प्रकाश ने फैलाये हैं पैर देख कर ख़ाली में।।

चहल-पहल हलचल का बल फल रहा अनोखी साँसों में तुम कैसे निज को गढ़ते हो भोलेपन की आसों में उनकी छवि, मेरे रवि जैसी, ऊग उठी विश्वासों में कितने प्रलय फेरियाँ देते, उनके नित्य विलासों में

यह उगन, यह खिलन धन्य है माली! उस पामाली में।। ये प्रकाश ने फैलाये हैं पैर, देख कर ख़ाली में।।

इति

Makhanlal Chaturvedi

The Poet

माखनलाल चतुर्वेदी

Makhanlal Chaturvedi

Surya

Paired Painting

Surya

Surya, the radiant soul of the universe, is depicted traversing the heavens in his golden chariot. He is the eternal witness of time, the golden eye that oversees the cycle of existence. Raja Ravi Varma brings a profound sense of devotion to this canvas, capturing the deity as he emerges from the ethereal clouds. The seven magnificent horses, pulling the chariot through the cosmic void, represent the seven rays of light that illuminate our world. This painting serves as a bridge between the ancient Vedic hymns and the modern eye, inviting us to contemplate the divine brilliance that sustains all life. It is a moment of eternal morning, where the darkness of the night yields to the inevitable grace of the Sun.

Open the viewer →