№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Damayanti and the Swan

Adbhuta

क्या आकाश उतर आया है

Kya Akash Utar Aaya Hai

Makhanlal Chaturvedi
1 min read 5 versesआकाशskyदूब

5 verses · ~1 min

क्या आकाश उतर आया है दूबों के दरबार में नीली भूमि हरि हो आई इस किरणों के ज्वार में।

क्या देखें तरुओं को, उनके फूल लाल अंगारे हैं वन के विजन भिखारी ने वसुधा में हाथ पसारे हैं।

नक्शा उतर गया है बेलों की अलमस्त जवानी का युद्ध ठना, मोती की लड़ियों से दूबों के पानी का।

तुम न नृत्य कर उठो मयूरी दूबों की हरियाली पर हंस तरस खायें उस- मुक्ता बोने वाले माली पर।

ऊँचाई यों फिसल पड़ी है नीचाई के प्यार में, क्या आकाश उतर आया है दूबों के दरबार में?

इति

Makhanlal Chaturvedi

The Poet

माखनलाल चतुर्वेदी

Makhanlal Chaturvedi

Damayanti and the Swan

Paired Painting

Damayanti and the Swan

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kya Akash Utar Aaya Hai carries.