
9 verses · ~2 min
ऊषा के सँग, पहिन अरुणिमा मेरी सुरत बावली बोली- उतर न सके प्राण सपनों से, मुझे एक सपने में ले ले। मेरा कौन कसाला झेले?
तेर एक-एक सपने पर सौ-सौ जग न्यौछावर राजा। छोड़ा तेरा जगत-बखेड़ा चल उठ, अब सपनों में खेलें? मेरा कौन कसाला झेले?
देख, देख, उस ओर `मित्र' की इस बाजू पंकज की दूरी, और देख उसकी किरनों में यह हँस-हँस जय माला मेले। मेरा कौन कसाला झेले?
पंकज का हँसना, मेरा रो देना, क्या अपराध हुआ यह? कि मैं जन्म तुझमें ले आया उपजा नहीं कीच के ढेले। मेरा कौन कसाला झेले?
तो भी मैं ऊषा के स्वर में फूल-फूल मुख-पंकज धोकर जी, हँस उठी आँसुओं में से छुपी वेदना में रस घोले। मेरा कौन कसाला झेले?
कितनी दूर? कि इतनी दूरी! ऊगे भले प्रभाकर मेरे, क्यों ऊगे? जी पहुँच न पाता यह अभाग अब किससे खेले? मेरा कौन कसाला झेले?
प्रात: आँसू ढुलकाकर भी खिली पखुड़ियाँ, पंकज किलके, मैं भाँवरिया खेल न जानी अपने साजन से हिल-मिल के। मेरा कौन कसाला झेले?
दर्पण देखा, यह क्या दीखा? मेरा चित्र, कि तेरी छाया? मुसकाहट पर चढ़कर बैरी रहा बिखेरे चमक के ढेले, मेरा कौन कसाला झेले?
यह प्रहार? चोखा गठ-बंधन! चुंबन में यह मीठा दंशन। `पिये इरादे, खाये संकट' इतना क्या कम है अपनापन? बहुत हुआ, ये चिड़ियाँ चहकीं, ले सपने फूलों में ले ले। मेरा कौन कसाला झेले?
इति

Paired Painting
Chitralekha
This profound work captures a tender, magical moment from classical Indian mythology, featuring the celestial artist and minister's daughter Chitralekha helping her dear friend, Princess Usha, identify a mysterious prince who has appeared in her dreams. Chitralekha, gifted with divine artistic abilities, paints portraits of various gods and kings to help Usha find her beloved, who is none other than Aniruddha, the grandson of Lord Krishna. Raja Ravi Varma imbues the scene with immense emotional resonance, blending Western academic realism with deeply rooted Indian narrative traditions. The intimacy between the two women, the warm glow of the chamber, and the small sketches scattered on the floor invite viewers into an enchanted realm of longing, friendship, and divine destiny.
Open the viewer →


