№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
The Descent of Ganga

Shanta

अंजलि के फूल गिरे जाते हैं

Anjali Ke Phool Gire Jaate Hain

Makhanlal Chaturvedi
1 min read 5 versesअंजलिofferingफूल

5 verses · ~1 min

अंजलि के फूल गिरे जाते हैं आये आवेश फिरे जाते हैं।

चरण-ध्वनि पास-दूर कहीं नहीं साधें आराधनीय रही नहीं उठने,उठ पड़ने की बात रही साँसों से गीत बे-अनुपात रही

बागों में पंखनियाँ झूल रहीं कुछ अपना, कुछ सपना भूल रहीं फूल-फूल धूल लिये मुँह बाँधे किसको अनुहार रही चुप साधे

दौड़ के विहार उठो अमित रंग तू ही `श्रीरंग' कि मत कर विलम्ब बँधी-सी पलकें मुँह खोल उठीं कितना रोका कि मौन बोल उठीं आहों का रथ माना भारी है चाहों में क्षुद्रता कुँआरी है

आओ तुम अभिनव उल्लास भरे नेह भरे, ज्वार भरे, प्यास भरे अंजलि के फूल गिरे जाते हैं आये आवेश फिरे जाते हैं।।

इति

Makhanlal Chaturvedi

The Poet

माखनलाल चतुर्वेदी

Makhanlal Chaturvedi

The Descent of Ganga

Paired Painting

The Descent of Ganga

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Anjali Ke Phool Gire Jaate Hain carries.