
मधुमय प्याली
Madhumay Pyali
Subhadra Kumari Chauhan
8 verses · ~17 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

4 verses · ~1 min
शैशव के सुन्दर प्रभात का मैंने नव विकास देखा। यौवन की मादक लाली में जीवन का हुलास देखा।।
जग-झंझा-झकोर में आशा-लतिका का विलास देखा। आकांक्षा, उत्साह, प्रेम का क्रम-क्रम से प्रकाश देखा।।
जीवन में न निराशा मुझको कभी रुलाने को आयी। जग झूठा है यह विरक्ति भी नहीं सिखाने को आयी।।
अरिदल की पहिचान कराने नहीं घृणा आने पायी। नहीं अशान्ति हृदय तक अपनी भीषणता लाने पायी।।
इति

Paired Painting
Lady with a Flower Basket
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ullaas carries.