
उम्मीद
Umeed
Divik Ramesh
7 verses · ~16 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

1 verses · ~1 min
एक पाखी चोंच में आकाश लेकर उड़ रहा है एक राजा प्रेम का इक रूपरानी झूलती सावन की पेंगों-सी कहानी और रिमझिम खोल सिमसिम मन कहीं सपनों सरीखा जुड़ रहा है एक पाखी पंख में उल्लास लेकर उड़ रहा है जो व्यथा को पार कर पाया नहीं वह कथा में सार भर पाया नहीं छोड़ हलचल बस उड़ा चल क्यों उदासी की डगर में मुड़ रहा है एक पाखी साँस में विश्वास लेकर उड़ रहा है
इति

Paired Painting
Mohini on a Swing
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Chonch Mein Akash carries.