
7 verses · ~2 min
तुमने अपनी पलक उठा कर एक बार देखा था मुझको मैंने सारे प्रश्न पढ़ लिए, अब कुछ भी अव्यक्त नहीं है
संशय के बढ़ते कोहरे की घिरती आती परछाईं में विश्वासों के दीप-पुंज को तुम्हें प्रज्वलित करना होगा तितली के पंखों पर जो हैं फूलों ने गंधों से लिख दी पूर्ण समर्पित प्रणय पत्र की मृदु भाषा को पढ़ना होगा वादी की बलखाती पगडंडी पर जो बने निशां हैं पग के उनमें कोई एक हमारा भी है उसे चीन्हना होगा
आश्वासन को विश्वासों की चादर में पिरवतिर्त कर लो समय सिंधु की शाश्वतता है पल भर की आसक्ति नहीं है
ढलती हुई सांझ के जो पल असमंजस में डूब रहे हैं उनको दे पतवार आस्थाओं की तट पर ले आ जाओे चातक और पपीहे के जो भटके पथ हैं बियावान में विरहा की अग्नि में जलते स्वर को बासंती कर गाओे स्वार्थ् और कतर्व्यपरायणता में जंग अभी है जारी निश्चय तुमको ही करना है अब तुम किसको गले लगाओे
बिना अपेक्षित के देवों के चरणों पर आ फूल चढ़ाए यह यथाथर् शाश्वत है प्रियवर, ऐसा कोई भक्त नहीं है
कमल-निशा के संबंधों के दृढ़ निश्चय को फिर दोहराएं शाकुंतल अभिलाषाओं की फिर पावन गाथाएं गाएं रंग बदलते दृश्य पटल पर सौगंधों की कूची लेकर शिलालेख से अमिट काल के वक्षस्थल पर चित्र बनाएं युग संधि की तरल भूमि पर जो सुमेरु बन कर दृढ़ रहते आओे इस सिकता पर हम तुम फिर कुछ ऐसे कदम उठाएं
जो कुछ करना हमें आज ही करना वरना कल कह देगा तुमने बहुत देर कर दी है अब बिल्कुल भी वक्त नहीं है
इति
The Poet
राकेश खंडेलवाल
Rakesh Khandelwal
Rakesh Khandelwal occupies a unique and vital space in contemporary literature as a leading voice of the Indian diaspora. Born in 1953 in Bharatpur, Rajasthan, he later settled in the United States, carrying the cultural memory and linguistic wealth of his homeland with him. He masterfully navigates the emotional terrain of the migrant experience. Through collections like Amavas Ka Chand and Andheri Raat Ka Suraj, Khandelwal articulates the quiet ache of physical distance alongside an unyielding connection to Indian roots. His poetry does not merely dwell on nostalgia. He possesses a brilliant command of satire and humor, capturing the everyday ironies of modern life in poems that resonate deeply with both domestic and international audiences. By actively nurturing Hindi literary circles abroad, he has ensured that the language continues to thrive far beyond its geographical borders. He stands as a testament to the fact that true poetic sensibility is not bound by geography, but resides permanently in the soul.

Paired Painting
The Maiden was Loth to Hearken to Nala's Message
This delicate illustration by Evelyn Paul captures a poignant moment from the ancient epic tale of King Nala and Queen Damayanti. Within the ornate pavilions of her royal palace, Princess Damayanti hesitates, her heart weighed down by modesty and longing, while a messenger gently pleads the love of Nala. The artist weaves Western romantic illustration traditions with Indian mythological storytelling, creating an intimate tableau of devotion, hesitation, and royal grace.
Open the viewer →


