№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Varini

Shringara

मैं जिसे ओढ़ता-बिछाता हूँ

Main Jise Odhta-Bichata Hoon

Dushyant Kumar
1 min read 7 versesग़ज़लghazalग़ज़ल लेखन

7 verses · ~1 min

मैं जिसे ओढ़ता-बिछाता हूँ वो ग़ज़ल आपको सुनाता हूँ

एक जंगल है तेरी आँखों में मैं जहाँ राह भूल जाता हूँ

तू किसी रेल-सी गुज़रती है मैं किसी पुल-सा थरथराता हूँ

हर तरफ़ ऐतराज़ होता है मैं अगर रौशनी में आता हूँ

एक बाज़ू उखड़ गया जबसे और ज़्यादा वज़न उठाता हूँ

मैं तुझे भूलने की कोशिश में आज कितने क़रीब पाता हूँ

कौन ये फ़ासला निभाएगा मैं फ़रिश्ता हूँ सच बताता हूँ

इति

Dushyant Kumar

The Poet

दुष्यंत कुमार

Dushyant Kumar

Varini

Paired Painting

Varini

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Main Jise Odhta-Bichata Hoon carries.