
6 verses · ~1 min
देख हमारे माथे पर ये दश्त-ए-तलब की धूल मियां हम से है तेरा दर्द का नाता, देख हमें मत भूल मियां
अहल-ए-वफ़ा से बात न करना होगा तेरा उसूल मियां हम क्यों छोड़ें इन गलियों के फेरों का मामूल मियां
ये तो कहो कभी इश्क़ किया है, जग में हुए हो रुसवा भी इस के सिवा हम कुछ भी न पूछें, बाक़ी बात फ़िज़ूल मियां
अब तो हमें मंज़ूर है ये भी, शहर से निकलें रुसवा हों तुझ को देखा, बातें कर लीं, मेहनत हुई वसूल मियां
इंशा जी क्या उज्र है तुमको, नक़्द-ए-दिल-ओ-जां नज़्र करो रूपनगर के नाके पर ये लगता है महसूल मियां
दश्त-ए-तलब: इच्छा का जंगल, मामूल: दिनचर्या, नाका: चुंगी, महसूल: चुंगी पर वसूला जाने वाला टैक्स.
इति

Paired Painting
Shakuntala Looking for Dushyanta
This profound canvas brings to life a tender, poignant moment from the ancient Sanskrit masterpiece by Kalidasa, capturing the heroine Shakuntala as she feigns the removal of a thorn from her foot, solely to steal a lingering, longing glance at King Dushyanta. Raja Ravi Varma masterfully bridges classical Indian mythology with European academic realism, infusing the forested riverbank setting with a palpable, emotional atmosphere. The gentle play of light upon Shakuntala's translucent drapery and the noble, mesmerized posture of Dushyanta evoke a deep sense of timeless romance and spiritual yearning, immortalizing a fleeting second of divine love.
Open the viewer →


