№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Dhola and Maru on a Camel

Shringara

अपने हमराह जो आते हो इधर से पहले

Apne Hamrah Jo Aate Ho Idhar Se Pehle

Ibn-e-Insha
1 min read 6 versesइश्क़loveहिज्र

6 verses · ~1 min

अपने हमराह जो आते हो इधर से पहले| दश्त पड़ता है मियां इश्क़ में घर से पहले|

चल दिये उठके सू-ए-शहर-ए-वफ़ा कू-ए-हबीब, पूछ लेना था किसी ख़ाक बसर से पहले|

इश्क़ पहले भी किया हिज्र का ग़म भी देखा, इतने तड़पे हैं न घबराये न तरसे पहले|

जी बहलता ही नहीं अब कोई सअत कोई पल, रात ढलती ही नहीं चार पहर से पहले|

हम किसी दर पे न ठिठके न कहीं दस्तक दी, सैकड़ों दर थे मेरी जां तेरे दर से पहले|

चाँद से आँख मिली जी का उजाला जागा, हमको सौ बार हुई सुबह सहर से पहले|

इति

Ibn-e-Insha

The Poet

इब्ने इंशा

Ibn-e-Insha

Dhola and Maru on a Camel

Paired Painting

Dhola and Maru on a Camel

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Apne Hamrah Jo Aate Ho Idhar Se Pehle carries.