
13 verses · ~3 min
[उस आदमी के लिए जो अपनी क़ब्र मे ज़िंदा है]
तुम्हें विधायक का सम्मान करना था जिसके लिए ज़रूरी था झुकना तुम्हें हाथ पीछे बांध लेने थे और बताना था इज़्ज़तदार हँसी उतनी ही खुलती है जितने में खुल न जाए इज़्ज़त का नाड़ा
जब रात के तीसरे पहर खटका होगा तुम्हारा दरवाज़ा तब भी तुम्हारे मन में खटका नहीं हुआ होगा ये चार मुश्टंडे तभी निकलते थे बंगले के बाहर जब काम सफारी सूट वालों के हाथ से निकल जाता था
बताओ मुझे मैं सुन रहा हूं यह तुम्हारी पीठ का दर्द था या कमर की अकड़ जो तुम्हें झुकने में इतनी दिक़्क़त होती थी सुन रहा हूँ तुम्हें जो तुम कह रहे हो-
क्या आपको नहीं लगता हाथों को कुछ और लंबा होना चाहिए था इनके छोटे होने के कारण झुकना पड़ता है हर बार पूँछ को ग़ायब नहीं होना था जब उसके हिलने का वक़्त होता है फुरफुरी-सी होने लगती है उसकी जगह पर
कितना नाराज़ हुआ था विधायक विधायक हमेशा नाराज़ क्यों रहता है हमसे
वह तुमसे मांग रहा था ज़मीन जबकि तुम कुछ पूछना चाहते थे तुमने कहा- जब मेरी लंबाई सवा फीट थी तो साढ़े छह वर्ग फीट ज़मीन थी मेरे लिए मैं पाँच फुट छह इंच का हूँ आज और ज़मीन सिकुड़कर तीन फीट बची है
तुम क्यों नहीं रोए एक बार भी जबकि तुम्हारे भीतर रो रही थी तीन फीट ज़मीन या हो सकता है रोए होगे तुम अपने ही भीतर जैसे रोया करती है ज़मीन
तुम क़दम-क़दम पर खीझते थे चाहते थे कि तुम्हारे घर तक आए पानी सूखा न रहे बाथरूम का नल सिर्फ़ जन्मदिन पर ख़रीदनी पड़े मोमबत्ती ढाई सौ लीटर की टंकी में आए ढाई सौ लीटर पानी पर टंकी बनाने में खो ही जाते हैं बीस-पच्चीस लीटर अक्सर नहीं आता पानी गुल रहती है बिजली
वहाँ अभी तक एक पुल का काम चल रहा है और मशीनों के अग़ल-बग़ल से लोग निकाल लेते हैं गाडि़याँ वहां पचासों इमारतें बन रही हैं जिनमें लोन देने से मना कर देगी एल.आई.सी.
वहाँ कितनी सड़कों पर गड्ढे हैं ये सब कितनी बड़ी चिंताएँ हैं बजाए चिंतित होना कि कोई रिसॉर्ट नहीं इस शहर में ढंग का
विधायक कितना हुआ नाराज़ वह हमेशा नाराज़ क्यों रहता है हमसे
तुम चिंता मत करो मैं सुन रहा हूँ वह तुम्हारी ज़मीन ख़रीदना चाहता था तुम पर क़ब्ज़ा करना चाहता था बोलते जाओ मैं सुन रहा हूँ तुम्हारी आवाज़ आ रही है उस ज़मीन के नीचे से जहाँ तुम भटक रहे हो और बार-बार कह रहे हो तुम्हें अपनी ज़मीन नहीं देनी
इति
The Poet
गीत चतुर्वेदी
Geet Chaturvedi
1977 · 2010
Geet Chaturvedi is widely regarded as one of the most brilliant and aesthetically ambitious voices of twenty first century Hindi literature. Born in 1977 in Mumbai and spending much of his creative life in Bhopal, he moves fluidly across poetry, fiction, and profound critical essays. His writing addresses the intense urban isolation, existential anxieties, and fragmented memories of the modern individual. Chaturvedi writes with a deeply cinematic and visual vocabulary. His celebrated poetry collections like Aalaap Mein Girah and Minimum Main capture the profound melancholies of contemporary life without ever losing their lyrical beauty. Awarded the prestigious Bharat Bhushan Agarwal Award, his work has been translated into numerous international languages, proving the global resonance of his themes. He demands complete intellectual engagement from his readers. He represents a generation of writers who confidently place Hindi literature in direct conversation with global literary movements while remaining firmly rooted in Indian realities.

Paired Painting
Shivaji Maharaj and Baji Prabhu at Pawan Khind
This evocative masterpiece captures a poignant moment of loyalty and sacrifice in Indian history. It depicts Chhatrapati Shivaji Maharaj in a solemn exchange with his brave commander, Baji Prabhu Deshpande, at the narrow mountain pass of Pawan Khind. The painting breathes with the weight of duty, as the king prepares to move to safety while his loyal general prepares to hold the pass against overwhelming odds. The artist, M.V. Dhurandhar, masterfully utilizes light and shadow to convey the gravity of their parting, imbuing the scene with a profound sense of historical tragedy and unwavering honor. It serves as a visual hymn to the spirit of selflessness that defined the Maratha struggle for sovereignty.
Open the viewer →


