№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Lady in the Moonlight

Karuna

पत्थर के जिगर वालों ग़म में वो रवानी है

Patthar Ke Jigar Walon Gham Mein Wo Rawani Hai

Bashir Badr
1 min read 7 versesग़मgriefपानी

7 verses · ~1 min

पत्थर के जिगर वालों ग़म में वो रवानी है ख़ुद राह बना लेगा बहता हुआ पानी है

फूलों में ग़ज़ल रखना ये रात की रानी है इस में तेरी ज़ुल्फ़ों की बे-रब्त कहानी है

एक ज़हन-ए-परेशाँ में वो फूल सा चेहरा है पत्थर की हिफ़ाज़त में शीशे की जवानी है

क्यों चांदनी रातों में दरिया पे नहाते हो सोये हुए पानी में क्या आग लगानी है

इस हौसला-ए-दिल पर हम ने भी कफ़न पहना हँस कर कोई पूछेगा क्या जान गवानी है

रोने का असर दिल पर रह रह के बदलता है आँसू कभी शीशा है आँसू कभी पानी है

ये शबनमी लहजा है आहिस्ता ग़ज़ल पढ़ना तितली की कहानी है फूलों की ज़बानी है

इति

Bashir Badr

The Poet

बशीर बद्र

Bashir Badr

Lady in the Moonlight

Paired Painting

Lady in the Moonlight

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Patthar Ke Jigar Walon Gham Mein Wo Rawani Hai carries.