№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Matsya Avatar

Karuna

पानी क्या कर रहा है

Pani Kya Kar Raha Hai

Naresh Saxena
4 min read 11 versesपानीमछलियाँठंड

11 verses · ~4 min

आज जब पड़ रही है कड़ाके की ठण्ड और पानी पीना तो दूर उसे छूने से बच रहे हैं लोग तो ज़रा चल कर देख लेना चाहिए कि अपने संकट की इस घड़ी में पानी क्या कर रहा है.

अरे! वह तो शीर्षासन कर रहा है सचमुच झीलों, तालाबों और नदियों का पानी सिर के बल खड़ा हो रहा है

सतह का पानी ठण्डा और भारी हो लगाता है डुबकी और नीचे से गर्म और हल्के पानी को ऊपर भेज देता है ठण्ड से जूझने

इस तरह लगतार लगाते हुए डुबकियाँ उमड़ता-घुमड़ता हुआ पानी जब आ जाता है चार डिग्री सेल्सियस पर यह चार डिग्री क्या?

यह चार डिग्री वह तापक्रम है, दोस्तो! जिसके नीचे मछलियों का मरना शुरू हो जाता है पता नहीं पानी यह कैसे जान लेता है कि अगर वह और ठण्डा हुआ तो मछलियां बच नहीं पाएँगी

अचानक वह अब तक जो कर रहा था ठीक उसका उल्टा करने लगता है यानि कि और ठण्डा होने पर भारी नहीं होता बल्कि हल्का होकर ऊपर ही तैरता रहता है

तीन डिग्री हल्का दो डिग्री और हल्का और शून्य डिग्री होते ही, बर्फ बनकर सतह पर जम जाता है

इस तरह वह कवच बन जाता है मछलियों का अब पड़ती रहे ठंड नीचे गर्म पानी में मछलियाँ जीवन का उत्सव मनाती रहती हैं

इस वक़्त शीत-कटिबन्धों में तमाम झीलों और समुद्रों का पानी जमकर मछलियों का कवच बन चुका है

पानी के प्राण मछलियों में बसते हैं आदमी के प्राण कहाँ बसते हैं, दोस्तो! इस वक़्त कोई कुछ बचा नहीं पा रहा है किसान बचा नहीं पा रहा है अन्न को अपने हाथों से फसलों को आग लगाए दे रहा है माताएँ बचा नहीं पा रहीं बच्चे उन्हें गोद में ले कुओं में छलाँगें लगा रही हैं

इससे पहले कि ठंडे होते ही चले जाएँ हम, चलकर देख लें कि इस वक़्त जब पड़ रही है कड़ाके की ठंड तब मछलियों के संकट की इस घड़ी में पानी क्या कर रहा है ।

इति

Naresh Saxena

The Poet

नरेश सक्सेना

Naresh Saxena

1939 · 2001

Naresh Saxena holds a singular and fascinating position in contemporary Hindi literature as a man who brought the exactitude of science into the heart of poetry. Born in 1939 in Gwalior and trained as an engineer, he did not publish his first poetry collection, Samudra Par Ho Rahi Hai Baarish, until he was sixty one years old. Yet, his literary presence had already been firmly established through decades of publication in prestigious journals. Saxena writes with a unique physiological and environmental awareness. He constructs his poems not out of abstract romanticism, but from the physical mechanics of the natural world and the complex realities of modern survival. His language is spare, precise, and completely devoid of unnecessary ornamentation. Alongside his poetry, he is an acclaimed playwright whose drama Aadmi Ka Aa has been staged thousands of times, and a filmmaker who won a National Film Award for his directorial work. He demonstrates that a poet does not need to abandon the rational world to understand the human soul.

Matsya Avatar

Paired Painting

Matsya Avatar

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Pani Kya Kar Raha Hai carries.