
5 verses · ~1 min
आते हुए देखा है आपको आपने पुकारा मुझे 'कवि' कहकर 'सावधान!' गंभीरता से आपने चेताया 'अभिमान' और 'नम्रता' प्रतीत होते हैं जुड़वां किन्तु जनक अलग हैं उनके एक को जना अहं ने दूसरे को सदाचार एवं पवित्रता ने
नश्वर प्राणी नहीं है शब्द-सृजक कोई दरवाजा नहीं आपके उद्यान का ठहरना चाहे वहाँ पर जो उन सभी का स्वागत है
शब्द आपके उद्यान में उगते हैं कल्पना की चाहरदीवारी से परे समय की धुंध से होकर होते हैं प्रकट
माली हैं आप शब्दों के वे बीज हैं आत्मा के गीतों के मैं आया हूँ आपके शब्दों का पान करने उद्धार करने अपने इस शरीर का और करने अनुप्राणित अपनी आत्मा को इससे पहले कि मैं प्रवेश करूँ नये दिवस में अगली यात्रा के लिये
अंग्रेजी भाषा से अनुवाद: अवनीश सिंह चौहान
इति

Paired Painting
Vyasa Dictating the Mahabharata to Ganesha
This sacred scene captures the monumental moment of the birth of the Mahabharata. The great sage Vyasa, a figure of immense wisdom and spiritual depth, sits in meditation beneath a tree, channeling the vast epic from the depths of his consciousness. Beside him, Lord Ganesha, the remover of obstacles and patron of letters, acts as the scribe. Using his own broken tusk as a stylus, Ganesha transcribes the verses as they flow from the lips of the sage. It is a profound testament to the collaboration between human wisdom and divine intellect, illustrating the dedication required to preserve eternal truth for future generations. The silence of their communion speaks louder than words, reminding us that all great knowledge is born from stillness and devoted service.
Open the viewer →
