Canvas
Mandodari

ShantaIntermediate

स्नेह-पथ

Sneh-Path

Bhawani Prasad Mishra
2 min read 7 versesLoveCompassionFriendship

7 verses · ~2 min

हो दोस्त या कि वह दुश्मन हो, हो परिचित या परिचय-विहीन, तुम जिसे समझते रहे बड़ा या जिसे मानते रहे दीन, यदि कभी किसी कारण से उसके यश पर उड़ती दिखे धूल, तो सख्त बात कह उठने की, रे, तेरे हाथों हो न भूल। मत कहो कि वह ऐसा ही था, मत कहो कि इसके सौ गवाह, यदि सचमुच ही वह फिसल गया या पकड़ी उसने गलत राह, तो सख्त बात से नहीं, स्नेह से काम जरा लेकर देखो; अपने अन्तर का नेह अरे, देकर देखो।

कितने भी गहरे रहे गत, हर जगह प्यार जा सकता है, कितना भी भ्रष्ट जमाना हो, हर समय प्यार भा सकता है, जो गिरे हुए को उठा सके, इससे प्यारा कुछ जतन नहीं, दे प्यार उठा पाये न जिसे, इतना गहरा कुछ पतन नहीं।

देखे से प्यार-भरी आँखें दुस्साहस पीले होते हैं, हर एक धृष्टता के कपोल आँसू से गीले होते हैं। तो सख्त बात से नहीं, स्नेह से काम जरा लेकर देखो, अपने अन्तर का नेह अरे, देकर देखो।

तुमको शपथों से बड़ा प्यार, तुमको शपथों की आदत है; है शपथ गलत, है शपथ कठिन, हर शपथ कि लगभग आफ़त है, ली शपथ किसी ने और किसी के आफ़त पास सरक आयी, तुमको शपथों से प्यार मगर, तुम पर शपथें छायीं-छायीं।

तो तुम पर शपथ चढ़ाता हूँ, तुम इसे उतारो स्नेह-स्नेह, मैं तुम पर इसको मढ़ता हूँ, तुम इसे बिखेरो गेह-गेह।

हैं शपथ तुम्हारे करुणाकर की, है शपथ तुम्हें उस नंगे की, जो भीख स्नेह की माँग-माँग मर गया कि उस भिखमंगे की।

है सख्त बात से नहीं, स्नेह से काम जरा लेकर देखो, अपने अन्तर का नेह, अरे, देकर देखो।

इति

Bhawani Prasad Mishra

The Poet

भवानीप्रसाद मिश्र

Bhawani Prasad Mishra

Mandodari

Paired Painting

Mandodari

Mandodari, the queen of Lanka and wife of Ravana in the epic Ramayana, is revered for her profound wisdom, righteousness, and unwavering devotion, despite the tragic circumstances of her life. In this moving masterpiece by Raja Ravi Varma, Mandodari is depicted inside a sacred temple environment, engaging in quiet acts of charity and spiritual devotion. She stands draped in a resplendent red saree, her gentle gaze filled with grace and compassion as she offers alms to a humble devotee seated below. The artist masterfully captures the architectural grandeur of ancient temple pillars and carved stone structures, juxtaposing worldly royalty with spiritual humility. Through his pioneering synthesis of Western academic realism and deeply Indian narrative sensibilities, Ravi Varma breathes life into the inner nobility of Mandodari, transforming a mythological figure into a profound symbol of empathy, grace, and enduring human dignity.

Open the viewer →