
1 verses · ~2 min
लाख शब्दों के बराबर है एक तस्वीर! मेरे मन में है एक ऐसी झाँकी जो मेरे शब्दों ने कभी नहीं आँकी शायद इसीलिए कि, हो नही पाता मेरे किए लाख शब्दों का कुछ- न उपन्यास न महाकाव्य! तो क्या कूँची उठा लूँ रंग दूँ रंगों में निराला को? आदमियों में उस सबसे आला को? किन्तु हाय, उसे मैंने सिवा तस्वीरों के देखा भी तो नहीं है? कैसे खीचूँ, कैसे बनाऊँ उसे मेरे पास मौलिक कोई रेखा भी तो नहीं है? उधार रेखाएँ कैसे लूँ इसके-उसके मन की! मेरे मन पर तो छाप उसकी शब्दों वाली है जो अतीव शक्तिशाली है- ‘राम की शक्ति पूजा’ ‘सरोज-स्मृति’ यहाँ तक कि ‘जूही की कली’ अपने भीतर की हर गली इन्हीं से देखी है प्रकाशित मैंने, और जहाँ रवि न पहुँचे उसे वहाँ पहुँचने वाला कवि माना है, फिर भी कह सकता हूँ क्या कि मैंने निराला को जाना है? सच कहो तो बिना जाने ही किसी वजह से अभिभूत होकर मैंने उसे इतना बड़ा मान लिया है- कि अपनी अक्ल की धरती पर उस आसमान का चंदोबा तान लिया है और अब तारे गिन रहा हूँ उस व्यक्ति से मिलने की प्रतीक्षा में न लिखूंगा हरफ, न बनाऊंगा तस्वी्र! क्यों कि हरफ असम्भव है, तस्वीर उधार और मैं हूँ आदत से लाचार- श्रम नहीं करूँगा यहाँ तक कि निराला को ठीक-ठीक जानने में डरूँगा, बगलें झाँकूँगा, कान में कहता हूँ तुमसे मुझ से अब मत कहना मैं क्या खाकर उसकी तस्वीर आँकूँगा!
इति

Paired Painting
Lady Playing the Swarbat
This breathtaking portrait represents a pinnacle of Raja Ravi Varma's ability to synthesize European academic techniques with the profound sensibilities of Indian culture. The sitter is widely identified as Anjanibai Malpekar, a doyenne of the Bhendibazaar gharana whose beauty was as legendary as her divine voice. She is shown with her swarbat, a rare stringed instrument that bridges the gap between the veena and the sarod. Varma captures her in a moment of quietude, her fingers poised with a delicacy that suggests the lingering resonance of a raga. The deep blue of her blouse and the radiant, shimmering gold of her saree contrast masterfully against the shadowy, atmospheric background, drawing the viewer's eye to her serene and dignified countenance. There is a palpable sacredness in her gaze; she is not merely a model, but a living vessel of India's rich musical heritage.
Open the viewer →


