№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Girl from the Santhal Tribe

Shanta

एक तिनका हम

Ek Tinka Ham

Avaneesh Singh Chauhan
1 min read 6 versesतिनकाstrawअस्तित्व

6 verses · ~1 min

एक तिनका हम हमारा क्या वज़न

हम पराश्रित वायु के चंद पल हैं आयु के एक पल अपना ज़मीं है दूसरा पल है गगन

ईंट हम इस नीड़ के ईंट हम उस नीड़ के पंछियों से हर दफ़ा होता गया अपना चयन

ग़ौर से देखो हमें रँग वही हम पर जमे वो हमी थे, जब हरे थे बीज का हम कवच बन

हम हुए जो बेदख़ल घाव से छप्पर विकल आज भी बरसात में टपकें हमारे ये नयन

साध थी उठ राह से हम जुड़ें परिवार से आज रोटी सेंक श्रम की ज़िंदगी कर दी हवन

इति

Avaneesh Singh Chauhan

The Poet

अवनीश सिंह चौहान

Avaneesh Singh Chauhan

Girl from the Santhal Tribe

Paired Painting

Girl from the Santhal Tribe

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ek Tinka Ham carries.