№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Sita's Trial by Fire

Shanta

टुकड़ा काग़ज़ का

Tukda Kagaz Ka

Avaneesh Singh Chauhan
1 min read 7 versesकागज़paperजीवन

7 verses · ~1 min

उठता-गिरता उड़ता जाए टुकड़ा कागज़ का

कभी पेट की चोटों को आँखों में भर लाता कभी अकेले में भीतर की टीसों को गाता

अंदर-अंदर लुटता जाए टुकड़ा कागज़ का

कभी फ़सादों-बहसों में है शब्द-शब्द उलझा दरके-दरके शीशे में चेहरा बाँचा-समझा

सिद्धजनों पर हँसता जाए टुकड़ा कागज़ का

कभी कोयले-सा धधका, फिर राख बना, रोया माटी में मिल गया कि जैसे माटी में सोया

चलता है हल गुड़ता जाए टुकड़ा कागज़ का

इति

Avaneesh Singh Chauhan

The Poet

अवनीश सिंह चौहान

Avaneesh Singh Chauhan

Sita's Trial by Fire

Paired Painting

Sita's Trial by Fire

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Tukda Kagaz Ka carries.