№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Hanuman Bound in the Court of Ravana

Veera

झुक नहीं सकते

Jhuk Nahi Sakte

Atal Bihari Vajpayee
1 min read 5 versesसंघर्षstruggleस्वाभिमान

5 verses · ~1 min

टूट सकते हैं मगर हम झुक नहीं सकते

सत्य का संघर्ष सत्ता से न्याय लड़ता निरंकुशता से अंधेरे ने दी चुनौती है किरण अंतिम अस्त होती है

दीप निष्ठा का लिये निष्कंप वज्र टूटे या उठे भूकंप यह बराबर का नहीं है युद्ध हम निहत्थे, शत्रु है सन्नद्ध हर तरह के शस्त्र से है सज्ज और पशुबल हो उठा निर्लज्ज

किन्तु फिर भी जूझने का प्रण अंगद ने बढ़ाया चरण प्राण-पण से करेंगे प्रतिकार समर्पण की माँग अस्वीकार

दाँव पर सब कुछ लगा है, रुक नहीं सकते टूट सकते हैं मगर हम झुक नहीं सकते

इति

Atal Bihari Vajpayee

The Poet

अटल बिहारी वाजपेयी

Atal Bihari Vajpayee

Hanuman Bound in the Court of Ravana

Paired Painting

Hanuman Bound in the Court of Ravana

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Jhuk Nahi Sakte carries.