
आओ साथी जी लेते हैं
Aao Sathi Jee Lete Hain
Amitabh Tripathi ‘Amit’
4 verses · ~14 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Veera
Sach Hum Nahi Sach Tum Nahi
Jagdish Gupta6 verses · ~3 min
सच हम नहीं सच तुम नहीं सच है सतत संघर्ष ही ।
संघर्ष से हट कर जिए तो क्या जिए हम या कि तुम। जो नत हुआ वह मृत हुआ ज्यों वृन्त से झर कर कुसुम। जो पंथ भूल रुका नहीं, जो हार देखा झुका नहीं, जिसने मरण को भी लिया हो जीत, है जीवन वही। सच हम नहीं सच तुम नहीं।
ऐसा करो जिससे न प्राणों में कहीं जड़ता रहे। जो है जहाँ चुपचाप अपने आपसे लड़ता रहे। जो भी परिस्थितियाँ मिलें, काँटें चुभें, कलियाँ खिलें, टूटे नहीं इन्सान, बस सन्देश यौवन का यही। सच हम नहीं सच तुम नहीं।
हमने रचा आओ हमीं अब तोड़ दें इस प्यार को। यह क्या मिलन, मिलना वही जो मोड़ दे मँझधार को। जो साथ कूलों के चले, जो ढाल पाते ही ढले, यह ज़िन्दगी क्या ज़िन्दगी जो सिर्फ़ पानी-सी बही। सच हम नहीं सच तुम नहीं।
अपने हृदय का सत्य अपने आप हमको खोजना। अपने नयन का नीर अपने आप हमको पोंछना। आकाश सुख देगा नहीं, धरती पसीजी है कहीं, हर एक राही को भटक कर ही दिशा मिलती रही सच हम नहीं सच तुम नहीं।
बेकार है मुस्कान से ढकना हृदय की खिन्नता। आदर्श हो सकती नहीं तन और मन की भिन्नता। जब तक बंधी है चेतना, जब तक प्रणय दुख से घना, तब तक न मानूँगा कभी इस राह को ही मैं सही। सच हम नहीं सच तुम नहीं।
इति

Paired Painting
Bhima in the Kurukshetra War
This stirring composition captures the overwhelming ferocity of the Mahabharata, specifically focusing on the formidable presence of Bhima, the second Pandava. With his legendary strength, Bhima stands as a force of nature upon the dusty plains of Kurukshetra, wielding his mace with a singular, devastating purpose. The artist masterfully conveys the chaotic rhythm of ancient warfare, where the lines between man and beast blur amidst the swirling sands of battle. It is a moment of profound intensity, reflecting the weight of duty, sacrifice, and the cataclysmic scale of a war that would define the moral landscape of Indian civilization for millennia to come.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Sach Hum Nahi Sach Tum Nahi carries.