№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Maharana Pratap Singh: The Defiant Rajput Warrior King

Veera

नहीं झुकता, झुकाता भी नहीं हूँ

Nahin Jhukta, Jhukata Bhi Nahin Hoon

Dhananjay Singh
1 min read 8 versesस्वाभिमानself-respectसत्य

8 verses · ~1 min

नहीं झुकता, झुकाता भी नहीं हूँ जो सच है वो, छिपाता भी नहीं हूँ

जहाँ सादर नहीं जाता बुलाया मैं उस दरबार जाता भी नहीं हूँ

जो नगमे जाग उठते हैं हृदय में कभी उनको सुलाता भी नहीं हूँ

नहीं आता मुझे ग़म को छिपाना पर उसके गीत गाता भी नहीं हूँ

किसी ने यदि किया उपकार कोई उसे मैं भूल पाता भी नहीं हूँ

किसी के यदि कभी मैं काम आऊँ कभी उसको भुलाता भी नहीं हूँ

जो अपनेपन को दुर्बलता समझ ले मैं उसके पास जाता भी नहीं हूँ

जो ख़ुद को स्वयंभू अवतार माने उसे अपना बनाता भी नहीं हूँ

इति

Dhananjay Singh

The Poet

धनंजय सिंह

Dhananjay Singh

Maharana Pratap Singh: The Defiant Rajput Warrior King

Paired Painting

Maharana Pratap Singh: The Defiant Rajput Warrior King

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Nahin Jhukta, Jhukata Bhi Nahin Hoon carries.