Canvas
Rain Drops on Lotus Leaves

ShantaAdvanced

कितने दिन और बचे हैं?

Kitne Din Aur Bache Hain?

Ashok Vajpeyi
2 min read 8 versesTimeDeathWaiting

8 verses · ~2 min

कोई नहीं जानता कि कितने दिन और बचे हैं?

चोंच में दाने दबाए अपने घोंसले की ओर उड़ती चिड़िया कब सुस्ताने बैठ जाएगी बिजली के एक तार पर और आल्हाद से झूलकर छू लेगी दूसरा तार भी।

वनखंडी में आहिस्ता-आहिस्ता एक पगडंडी पार करता कीड़ा आ जाएगा सूखी लकड़ियाँ बीनती बुढ़िया की फटी चप्पल के तले।

रेल के इंजन से निकलती चिनगारी तेज़ हवा में उड़कर चिपक जाएगी एक डाल पर बैठी प्रसन्न तितली से।

कोई नहीं जानता कि किनता समय और बचा है प्रतीक्षा करने का कि प्रेम आएगा एक पैकेट में डाक से, कि थोड़ी देर और बाक़ी है कटहल का अचार खाने लायक होने में, कि पृथ्वी को फिर एक बार हरा होने और आकाश को फिर दयालु और उसे फिर विगलित होने में अभी थोड़ा-सा समय और है।

दस्तक होगी दरवाज़े पर और वह कहेगी कि चलो, तुम्हारा समय हो चुका। कोई नहीं जानता कि कितना समय और बचा है, मेरा या तुम्हारा।

वह आएगी – जैसे आती है धूप जैसे बरसता है मेघ जैसे खिलखिलाती है एक नन्हीं बच्ची जैसे अंधेरे में भयातुर होता है ख़ाली घर। वह आएगी ज़रूर, पर उसके आने के लिए कितने दिन और बचे है कोई नहीं जानता।

(1988)

इति

Ashok Vajpeyi

The Poet

अशोक वाजपेयी

Ashok Vajpeyi

Rain Drops on Lotus Leaves

Paired Painting

Rain Drops on Lotus Leaves

In this evocative diptych, A. Ramachandran invites us into the sanctuary of the lotus ponds he so frequently visited in the outskirts of Udaipur. This work marks a significant evolution in his career, where he turned away from the stark, often painful socio-political themes of his youth to embrace the life-affirming rhythms of nature. To Ramachandran, the lotus was a symbol of the profound interconnectedness of life: the way a single drop of rain dances upon a leaf becomes a cosmic event. He draws heavily from the classical aesthetics of Kerala murals and the intricate beauty of the miniature tradition, yet he reimagines them on a monumental scale. The painting is a visual hymn to the beauty of the mundane, transforming a simple pond into a stage for a divine, natural play.

Open the viewer →