
एअर कंडीशन नेता
Air Condition Neta
Kaka Hathrasi
16 verses · ~38 lines · 2 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Hasya
Jo Kheench Rahe Maal Unhi Ka Vasant Hai
Ashok Anjum7 verses · ~2 min
जो खींच रहे माल उन्हीं का वसंत है मोटी है जिनकी खाल उन्हीं का वसंत है।
सारी व्यवस्था जिनके आगे पूंछ हिलाए, किसकी मजाल उसको कोई आंख दिखाए, टेढ़ी है जिनकी चाल उन्हीं का वसंत है।
जो उल्टे-सीधे तल्ख सवालों से दोस्तो, हां, आयकर की टीम के जालों से दोस्तो, बच जाएं बाल-बाल उन्हीं का वसंत है।
न सींक भी कभी यहां सरकाई जिन्होंने, कोई बहादुरी भी नहीं दिखलाई जिन्होंने, लेकिन बजाएं गाल उन्हीं का वसंत है।
जब काम हो तो गदहे को भी बाप बनाएं, मतलब के लिए उल्लुओं को शीश झुकाएं, पर दें बड़ी मिसाल उन्हीं का वसंत है।
अब किससे कहें हाल अजी चुप रहें मियां, लाचार किसी ताल की वोटर हैं मछलियां, फैला रहे जो जाल उन्हीं का वसंत है!
जो खींच रहे माल उन्हीं का वसंत है मोटी है जिनकी खाल उन्हीं का वसंत है।
इति

Paired Painting
Procession of Maharao Ram Singh II of Kota
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Jo Kheench Rahe Maal Unhi Ka Vasant Hai carries.