
अधिनायक
Adhinayak
Raghuvir Sahay
1 verse · ~9 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

1 verses · ~1 min
निर्धन जनता का शोषण है कह कर आप हँसे लोकतंत्र का अंतिम क्षण है कह कर आप हँसे सबके सब हैं भ्रष्टाचारी कह कर आप हँसे चारों ओर बड़ी लाचारी कह कर आप हँसे कितने आप सुरक्षित होंगे मैं सोचने लगा सहसा मुझे अकेला पा कर फिर से आप हँसे
इति

Paired Painting
Draupadi Humiliated
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Aap Ki Hansi carries.