№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
An Interesting Lesson

Karuna

दायम तेरे दर पे

Dayam Tere Dar Pe

Anamika
2 min read 1 versesगालिबदरीसभागार

1 verses · ~2 min

सभागार की ये पुरानी दरी गालिब के किसी शेर के साथ बुनी गई होगी - कम से कम दो शताब्दी पहले। ’दर‘ का ’दर्द‘ से होगा जरूर कोई तो रिश्ता ’दायम पडा हुआ तेरे दर पर नहीं हूँ मैं - कह नहीं सकती बेचारी दरी। जूते-चप्पल झेलकर भी हरदम सजदे में बिछी धूल फाँकती सदियों की मसक गई है ये जरा-सी जब कभी खिंच जाती है सभा लम्बी राकस की टीक की तरह धीरे से भरती है शिष्ट दरी नन्हीं-मुन्नी एक अचकचाती-सी उबासी पुराने अदब का इतना लिहाज है उसे, खाँसती भी है तो धीरे से! किरकिराती जीभ से रखती है होंठ ये लगातार तर किसी पुराने चश्मे के काँच-सी-धुँधली, किसी गंदुमी शाम-सी धूसर सभागार की ये पुरानी दरी बुनी गई होगी गालिब के किसी शेर की तरह कम-से-कम दो शताब्दी पहले। नई-नई माँओं को जब पढने होते हैं सेमिनार में पर्चे पीली सी साटन की फालिया पर छोड जाती हैं वे बच्चे सभागार की इस दरी दादी के भरोसे।

इति

Anamika

The Poet

अनामिका

Anamika

An Interesting Lesson

Paired Painting

An Interesting Lesson

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Dayam Tere Dar Pe carries.