№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Narasimha Disemboweling Hiranyakashipu

Karuna

वेद में जिनका हवाला हाशिये पर भी नहीं

Ved Mein Jinka Hawala Haashiye Par Bhi Nahin

Adam Gondvi
1 min read 5 versesजातिवादcasteismशोषण

5 verses · ~1 min

वेद में जिनका हवाला हाशिये पर भी नहीं वे अभागे आस्‍था विश्‍वास लेकर क्‍या करें

लोकरंजन हो जहां शम्‍बूक-वध की आड़ में उस व्‍यवस्‍था का घृणित इतिहास लेकर क्‍या करें

कितना प्रतिगामी रहा भोगे हुए क्षण का इतिहास त्रासदी, कुंठा, घुटन, संत्रास लेकर क्‍या करें

बुद्धिजीवी के यहाँ सूखे का मतलब और है ठूंठ में भी सेक्‍स का एहसास लेकर क्‍या करें

गर्म रोटी की महक पागल बना देती मुझे पारलौकिक प्‍यार का मधुमास लेकर क्‍या करें

इति

Adam Gondvi

The Poet

अदम गोंडवी

Adam Gondvi

Narasimha Disemboweling Hiranyakashipu

Paired Painting

Narasimha Disemboweling Hiranyakashipu

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ved Mein Jinka Hawala Haashiye Par Bhi Nahin carries.