№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Landscape at Sunset

Shringara

जब जीवन की साँझ ढले

Jab Jeevan Ki Sanjh Dhale

Amitabh Tripathi ‘Amit’
1 min read 4 versesसाँझeveningदीप

4 verses · ~1 min

जब जीवन की साँझ ढले तुम दीप जलाने आ जाना। कुछ प्रभात कुछ दोपहरी की याद दिलाने आ जाना।

कंचन-कंचन घूम रहीं तुम मैं चन्दन-चन्दन फिरता मैने तो संतोष कर लिया तुमको ठाँव नहीं मिलता जब मृगतृष्णा का भ्रम टूटे प्यास बुझाने आ जाना जब जीवन की साँझ ढले ...

चढ़ा हुआ सौन्दर्य तुम्हारा मेरी साँसें घुटी-घुटी तुमने धरा छोड़ दी कब की चाल मेरी घिसटी-घिसटी यौवन पवन शिथिल हो जाये मन बहलाने आ जाना जब जीवन की साँझ ढले ...

लघु को विस्तृत कर देते जो कुछ प्रबुद्ध ऐसे भी हैं रस पीकर अदृष्य हो जाते रसिक शुद्ध ऐसे भी हैं जब मेरा मूल्यांकन कर लो अंक बताने आ जाना जब जीवन की साँझ ढले ...

इति

Amitabh Tripathi ‘Amit’

The Poet

अमिताभ त्रिपाठी 'अमित'

Amitabh Tripathi ‘Amit’

Landscape at Sunset

Paired Painting

Landscape at Sunset

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Jab Jeevan Ki Sanjh Dhale carries.