
अज़नबी अबके आश्ना सा था
Ajnabi Abke Ashna Sa Tha
Amitabh Tripathi ‘Amit’
5 verses · ~7 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Shringara
Ek Jeevan Ji Gaya Main Bhi Tumhare Saath Dekho
Amitabh Tripathi ‘Amit’4 verses · ~2 min
एक जीवन जी गया मैं भी तुम्हारे साथ देखो मुदित मन मधु पी गया मैं भी तुम्हारे साथ देखो
थीं बहुत सी वर्जनाएं, सजग करती सी कथाएं किन्तु हर प्रतिबन्ध पर विजयी हुई थीं भावनाएं लोक की उन रीतियों का, कुछ पुरातन नीतियों का अतिक्रमण कर ही गया मैं भी तुम्हारे साथ देखो एक जीवन जी गया...
जब असंगत संधियों में छिपा इक अनुताप सा है हृदयपथ का अनुसरण फिर क्यों जगत में पाप सा है किन्तु जग-संवेदना पर, दबा कर निज वेदना को होंठ अपने सी गया मैं भी तुम्हारे साथ देखो एक जीवन जी गया...
समय क्या कर भी सकेगा, हृदय के अनुबंध ढीले गरल पीने की कथा, कहते रहेंगें कंठ नीले किन्तु आकुल निलय से फिर, आस की लघु दीपिका में जला इक बाती गया मैं भी तुम्हारे साथ देखो एक जीवन जी गया...
इति

Paired Painting
Subhadra and Arjuna
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ek Jeevan Ji Gaya Main Bhi Tumhare Saath Dekho carries.