Canvas
Urvashi

ShringaraIntermediate

सहल इस तरह ज़िन्दगी कर दे

Sahal Is Tarah Zindagi Kar De

Amitabh Tripathi ‘Amit’
1 min read 5 versesLifeSeparation

5 verses · ~1 min

सहल इस तरह ज़िन्दगी कर दे मुझपे एहसाने-बेख़ुदी कर दे

आरज़ू ये नहीं कि यूँ होता आरज़ू है कि बस यही कर दे

हिज़्र की आग से तो बेहतर है ये मुलाक़ात आख़िरी कर दे

ऐ नुजूमी जरा सितारों पर हो सके थोड़ी रोशनी कर दे

दास्ताने-सफ़र 'अमित' शायद उनकी आँखे भी शबनमी कर दे

इति

Amitabh Tripathi ‘Amit’

The Poet

अमिताभ त्रिपाठी 'अमित'

Amitabh Tripathi ‘Amit’

Urvashi

Paired Painting

Urvashi

Open the viewer →