№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Lady at her Toilet

Shringara

जो मैं जानती बिसरत हैं सैय्या

Jo Mein Jaanti Bisrat Hain Saiyya

Amir Khusrow
2 min read 2 versesविरहseparationवियोग

2 verses · ~2 min

जो मैं जानती बिसरत हैं सैय्या जो मैं जानती बिसरत हैं सैय्या, घुँघटा में आग लगा देती, मैं लाज के बंधन तोड़ सखी पिया प्यार को अपने मान लेती। इन चूरियों की लाज पिया रखाना, ये तो पहन लई अब उतरत न। मोरा भाग सुहाग तुमई से है मैं तो तुम ही पर जुबना लुटा बैठी। मोरे हार सिंगार की रात गई, पियू संग उमंग की बात गई पियू संत उमंग मेरी आस नई।

अब आए न मोरे साँवरिया, मैं तो तन मन उन पर लुटा देती। घर आए न तोरे साँवरिया, मैं तो तन मन उन पर लुटा देती। मोहे प्रीत की रीत न भाई सखी, मैं तो बन के दुल्हन पछताई सखी। होती न अगर दुनिया की शरम मैं तो भेज के पतियाँ बुला लेती। उन्हें भेज के सखियाँ बुला लेती। जो मैं जानती बिसरत हैं सैय्या।

इति

Amir Khusrow

The Poet

अमीर खुसरो

Amir Khusrow

Lady at her Toilet

Paired Painting

Lady at her Toilet

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Jo Mein Jaanti Bisrat Hain Saiyya carries.