№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
The Game of Dice

Raudra

प्यादे से वज़ीर

Pyade Se Wazira

Amarnath Srivastava
1 min read 4 versesबिसातवज़ीरत्रास

4 verses · ~1 min

प्यादे से वज़ीर बनते हैं ऐसी बिछी बिसात नए भोर का भ्रम देती है निखर गई है रात

कई एक चेहरे, चेहरों के त्रास और सन्त्रास भीतर तक भय से भर देते हास और परिहास नहीं बचा `साबुत' क़द कोई ऐसा उपल निपात

बन्द गली के सन्नाटों में कोई दस्तक जैसी भर देती हैं खालीपन से बातें कैसी-कैसी नई-नई अनुगूँजें बनते नए-नए अनुपात

लोककथाएँ जिनमें पीड़ा का अनन्त विस्तार हम ऐसे अभ्यस्त कि खलता कोई भी निस्तार बातों से बातें उठती हैं सब भूले औकात ।

इति

Amarnath Srivastava

The Poet

अमरनाथ श्रीवास्तव

Amarnath Srivastava

The Game of Dice

Paired Painting

The Game of Dice

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Pyade Se Wazira carries.