№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Nasik Scene (III of IV)

Shanta

परिवर्तन

Parivartan

Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'
7 min read 13 versesपरिवर्तनchangeप्रकृति

13 verses · ~7 min

तिमिर तिरोहित हुए तिमिर-हर है दिखलाता। गत विभावरी हुए विभा बासर है पाता। टले मलिनता सकल दिशा है अमलिन होती। भगे तमीचर, नीरवता तमचुर-धवनि खोती। है वहाँ रुचिरता थीं जहाँ धाराएँ अरुचिर बहीं। कब परिवर्तन-मय जगत में परिवर्तन होता नहीं।1।

परिवर्तन है प्रकृति नियम का नियमन कारक। प्रवहमान जीवन प्रवाह का पथ बिस्तारक। परिवर्तन के समय जो न परिवर्तित होगा। साथ रहेगा अहित, हित न उसका हित होगा। यदि शिशिर काल में तरु दुसह दल निपात सहते नहीं। तो पा नव पल्लव फूल फल समुत्फुल्ल रहते नहीं।2।

किन्तु समय अनुकूल नहिं हुए परिवर्तित हम। भूल रहे हैं अधमाधम को समझ समुत्ताम। अति असरल है सरल से सरल गति कहलाती। सुधा गरल को परम तरल मति है बतलाती। हैं बिकच कुसुम जो काम के अब न काम के वे रहे। हैं झोंके तपऋतु पवन के मलय मरुत जाते कहे।3।

जो कुचाल हैं हमें चाव की बात बतातीं। जो रस्में हैं हमें रसातल को ले जातीं। जो कुरीति है प्रीति प्रतीति सुनीति निपाती। जो पध्दति है विपद बीज बो बिपद बुलाती। छटपटा छटपटा आज भी हम उस से छूटे नहीं। हैं जिन कुबंधनों में बँधो वे बंधन टूटे नहीं।4।

जीवन के सर्वस्व जाति नयनों के तारे। भोले भाले भले बहुत से बंधु हमारे। तज निज पावन अंक अंक में पर के बैठे। निज दल का कर दलन और के दल में पैठे। पर खुल खुलकर भी अधखुले लोचन खुल पाये नहीं। धुल धुलकर भी धब्बे बुरे अब तक धुल पाये नहीं।5।

कहीं लाल हैं ललक ललक कर लूटे जाते। ललनाओं पर कहीं लोग हैं दाँत लगाते। कहीं आँख की पुतली पर लगते हैं फेरे। कहीं कलेजे काढ़ लिये जाते हैं मेरे। गिरते गिरते इतना गिरे गुरुताएँ सारी गिरीं। पर फिर फिर के आज भी आँखें हैं न इधर फिरीं।6।

जिस अछूत को छूतछात में पड़ नहिं छूते। उसके छय हो गये रहेंगे हम न अछूते। छिति तल से जो छूत हमारा नाम मिटावे। चाहिए उसकी छाँह भी न हम से छू जावे। पर छुटकारा अब भी नहीं छूतछात से मिल सका। छल का प्याला है छलकता छिल न हमारा दिल सका।7।

केवल व्यय से धान कुबेर निर्धन होवेगा। केवल बरसे बारि-राशि बारिद खोवेगा। बिना जलागम जल सूखे सूखेगा सागर। वंशवृध्दि के बिना अवनि होगी बिरहित नर। वह जाति ध्वंस हो जायगी जो दिन है छीजती। होगा न जाति का हित बिना बने जाति हित ब्रत ब्रती।8।

हम में परिवर्तन पर हैं परिवर्तन होते। पर वे हैं जातीय भाव गौरव को खोते। वह परिवर्तन जो कि जाति का पतनरे। हुआ नयन गोचर न नयन बहुबार पसारे। मिल सकी न वह जीवन जड़ी जो सजीव हम को करे। वह ज्योति नहीं अब तक जगी जो जग मानस तम हरे।9।

मुनिजन वचन महान कल्पतरु से हैं कामद। उनके विविध विधान हैं फलद मानद ज्ञानद। वसुधा ममतामयी सुधासी जीवन-दाता। उनकी परम उदार उक्ति भव शान्ति विधाता। बहु अशुचि रीति से अरुचि से अरुचिर रुचि से है दलित।

मंदार मंजुमाला नहीं मानी जाती परिमलित।10। विविध वेदविधि क्या न बहु अविधि के हैं बाधक। सकल सिध्दि की क्या न साधनाएँ हैं साधक। क्या जन जन में रमा नहीं है राम हमारा। क्या विवेक बलबुध्दि का न है हमें सहारा। क्या पावन मंत्रों में नहीं बहु पावनता है भरी। क्या भारत में बिलसित नहीं पतितपावनी सुरसरी।11।

यदि है जी में चाह जगत में जीयें जागें। तो हो जावें सजग शिथिलता जड़ता त्यागें। मनोमलिनता आतुरता कातरता छोड़ें। मुँह न एकता समता जन-ममता से मोड़ें। बहुविघ्न-मेरु-कुल को करें चूर चूर बर-बज्र बन। हो त्रि-नयन नयन दहन करें सकल अमंगल अतनतन।12।

प्रभो जगत जीवन विधायिनी जाति-हमारी। हो मर्यादित बचा बचा मर्यादा सारी। सकल सफलता लहे विफलता मुख न बिलोके। दिन दिन सब अवलोकनीय सुख को अवलोके। जब लौं नभतल के अंक में यह भारत भूतल पले। तब लौं कर कीर्ति कुसुम चयन फबे फैल फूले फले।13।

इति

Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'

The Poet

अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'

1865 · 1947

Ayodhya Singh Upadhyay, widely known by his pen name Hariaudh, fundamentally altered the course of modern Hindi poetry. Born in 1865 in Nizamabad, Uttar Pradesh, he initially wrote in Braj Bhasha before making a decisive shift to Khari Boli. This transition proved historic. In 1914, he published Priyapravas, universally recognized as the very first epic poem written in modern Hindi. Hariaudh did not just write a monumental text. He proved that the everyday language of the people possessed the aesthetic gravity necessary for grand mythological narratives. His poetry seamlessly blended profound devotion with contemporary social reform, reimagining the divine figures of Radha and Krishna as dedicated servants of humanity. He served for decades as a professor at Banaras Hindu University, mentoring an entire generation of modern writers. Passing away in 1947, Hariaudh left a legacy that permanently established the structural foundations of contemporary Hindi literature.

Nasik Scene (III of IV)

Paired Painting

Nasik Scene (III of IV)

In Nasik Scene (III of IV), António Xavier Trindade turns his discerning eye toward the sacred waters of the Godavari riverbanks, a place humming with spiritual devotion, quiet contemplation, and the daily rhythms of life. Often hailed as the Rembrandt of the East for his masterful handling of light and shadow, Trindade captures the ethereal glow of the Indian sun casting long, gentle shadows across ancient stone architecture and bathing figures in translucent hues. Devotees and bathers gather along the steps, their garments rendered in soft pinks, whites, and blues that harmonize with the shimmering river surface. Through this composition, the artist immortalizes not merely a physical location, but the timeless cultural heartbeat of a sacred Indian city where the human spirit communes with the divine.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Parivartan carries.