
10 verses · ~3 min
जिसे सूझ कर भी नहीं सूझ पाता। नहीं बात बिगड़ी हुई जो बनाता। फिसल कर सँभलना जिसे है न आता। नहीं पाँव उखड़ा हुआ जो जमाता। पड़ेगा सुखों का उसे क्यों न लाला। सदा ही सहेगा न वह क्यों कसाला।1।
रँगा जो नहीं रंगतों में समय की। नहीं राह काँटों भरी जिसने तय की। बहुत है कँपाती जिसे बात भय की। नहीं तान जिसने सुनी नीति नय की। गला बेतरह क्यों न उसका फँसेगा। उजड़ता हुआ घर न उसका बसेगा।2।
नहीं देखता जो कि क्या हो रहा है। न अब भी जगा, जो पड़ा सो रहा है। बुरे बीज, अपने लिए बो रहा है। बचा मान जो दिन बदिन खो रहा है। भला ठोकरें खायगा वह न कैसे। रसातल चला, जायगा वह न कैसे।3।
बढ़े जाँय आगे पड़ोसी हमारे। चढे ज़ाँय ऊँचे चलन के सहारे। समय देख करके करें काम सारे। सँभाले सँभल जाँय सुधारें सुधारें। मगर हम रहें करवटें ही बदलते। सबेरा हुए भी रहें आँख मलते।4।
भला किस तरह तो न पीछे पड़ेंगे। सभी दुख न क्यों सामने आ अड़ेंगे। हमें बेतरह क्यों न काँटे गड़ेंगे। चपत लोग कैसे न हम को जड़ेंगे। लगातार तो हम लटेंगे न कैसे। पिसेंगे लुटेंगे पिटेंगे न कैसे।5।
घटी हो रही है घटे जा रहे हैं। बहुत जातियों में बँटे जा रहे हैं। लगातार पीछे हटे जा रहे हैं। जथे बाँधा करके जटे जा रहे हैं। गला फँस गया है बला में पड़े हैं। मगर कान तब भी न होते खड़े हैं।6।
न हम अनबनों से भगाये भगेंगे। न हम एकता रंगतों में रँगेंगे। नहीं काम में हम लगाये लगेंगे। जगाये गये पर नहीं हम जगेंगे। भला धूल में तो मिलेंगे न कैसे। हमारे खुले मुँह सिलेंगे न कैसे।7।
न हित की सुनेंगे न हित की कहेंगे। जहाँ बोलना है वहाँ चुप रहेंगे। सहेंगे सभी की न घर की सहेंगे। अगर कुछ महेंगे तो पानी महेंगे। बुरा हाल है बेतरह आँख फूटी। मगर फूट की बात अब भी न छूटी।8।
भली बात हम को ने लगती भली है। बुरी से बुरी चाल हम ने चली है। गयी भूल हम को भलाई गली है। हमीं से पड़ी जाति में खलबली है। मगर ढंग बदला न तब भी हमारा। हितों से हमीं कर रहे हैं किनारा।9।
लड़ेंगे अगर तो सगों से लड़ेंगे। बला बन गले दूसरों के पड़ेंगे। न अड़ना जहाँ चाहिए वाँ अड़ेंगे। बुरी राह में, संग बनकर गड़ेंगे। चमक किस तरह तो सकेगा सितारा। न क्यों जायगा डूब बेड़ा हमारा।10।
इति
The Poet
अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'
1865 · 1947
Ayodhya Singh Upadhyay, widely known by his pen name Hariaudh, fundamentally altered the course of modern Hindi poetry. Born in 1865 in Nizamabad, Uttar Pradesh, he initially wrote in Braj Bhasha before making a decisive shift to Khari Boli. This transition proved historic. In 1914, he published Priyapravas, universally recognized as the very first epic poem written in modern Hindi. Hariaudh did not just write a monumental text. He proved that the everyday language of the people possessed the aesthetic gravity necessary for grand mythological narratives. His poetry seamlessly blended profound devotion with contemporary social reform, reimagining the divine figures of Radha and Krishna as dedicated servants of humanity. He served for decades as a professor at Banaras Hindu University, mentoring an entire generation of modern writers. Passing away in 1947, Hariaudh left a legacy that permanently established the structural foundations of contemporary Hindi literature.

Paired Painting
Dussasana Humiliating Draupadi
This profound and emotionally devastating scene captures one of the darkest trials in the Mahabharata. Dussasana, blinded by arrogance and the cruel orders of Duryodhana, drags the noble queen Draupadi by her hair into the royal assembly. The artwork portrays a moment of immense vulnerability yet unwavering spiritual fortitude, as Draupadi clutches her garments in despair while onlookers watch in silent horror or complicit cruelty. The visual composition breathes life into the eternal struggle between adharma and dharma, evoking deep sorrow for the plight of the queen and boundless reverence for her ultimate divine protection.
Open the viewer →


